cardeko के अमित जैन के बारे में यहां जानिए
पिछले सीजन में पैनल जज रहें अशनीर ग्रोवर इस बार शो मे नज़र नहीं आएं, उनकी जगह cardeko के फाउंडर अमित जैन को दी गयी हैं।
Shark Tank 2 Judge: टेलिविजन इंडस्ट्री मे बिजनेस के लिए फ़ेमस शो शार्क टैंक अपने पहले सीज़न की उपलब्धि के बाद दूसरे सीजन की शुरुआत कर चुका है। नए साल के साथ-साथ इस शो के नए सीजन की भी शुरुआत हो चुकी है। 2 जनवरी 2023 को इस शो के सीजन की शुरुआत के साथ इस सीजन में कई खास चीजे देखने को मिली। इसी के साथ इस शो में इस बार नए जज भी देखने को मिले। पिछले सीजन में पैनल जज रहें अशनीर ग्रोवर इस बार शो मे नज़र नहीं आएं, उनकी जगह cardeko के फाउंडर अमित जैन को दी गयी हैं।
Shark Tank 2 Judge: जानते हैं शार्क टैंक के नए जज अमित जैन कौन हैं?
आईटी एक्सटेरनालीज़िंग कंपनी गिरनारसॉफ्ट के सीईओ और को सह संथापक अमित जैन ने जयपुर और दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं। जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से अमित जैन ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की जिसके बाद 1999 में IIT दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। आईटी एक्सटेरनालीज़िंग कंपनी गिरनारसॉफ्टग्रुप ने साल 2008 में CarDekho कंपनी को भी लॉन्च किया था, जो काफी चर्चित वेबसाइट हैं। कारदेखो वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन अपने यूजर्स को सही वाहन खरीदने में मदद करती है। लाखों यूजर्स की पसंद की गाड़ी उपलब्ध कराने मे सक्षम हैं cardekho।
ये है अमित जैन की फैमिली
अमित जैन के परिवार में माँ, भाई, पत्नी के साथ 2 बच्चे हैं। अमित जैन के पिता की मृत्यु 2006 में ही हो गयी थी। उनकी माँ एक कुशल ग्रहणी हैं और अमित जैन भाई अनुराग जैन के साथ मिलकर व्यवसाय में काम करते हैं। अनुराग जैन cardekho कंपनी के सह संस्थापक भी हैं। अमित जैन की पत्नी का नाम पीहू जैन है। जिनके 1 बेटा और 1 बेटी है।
ऐसे आया Cardekho का आइडिया
2008 में वह अपने भाई के साथ दिल्ली में स्थित कार एक्सपो में भाग लेने के लिए आए थे जहां उन्होंने देखा कि हमारे देश में इंटरनेट पर गाड़ियों के बारे में जानकारी बहुत ही कम लोगों को मिल पाती है जिसके कारण ने कई प्रकार की दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद उनके मन में एक विचार आया कि क्यों ना एक ऐसी वेबसाइट बनाई जाए जहां जिस व्यक्ति को जो बजी गाड़ी खरीदनी हैं उसके बारे में सारी जंकरियन उपलब्ध हो। इसके साथ ही इस वैबसाइट के जरिये कोई भी अपनी गाड़ी को बेच व खरीद सकता हो। इसी आइडिया के एसटीएच उन्होने कार देखों वैबसाइट को बनाया और देखते ही देखते ये वैबसाइट लाखों यूजर्स की पसंद बन गयी।
ये है उनकी नेटवर्थ
अमित जैन की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 2,980 करोड़ रुपये है। cardekhoग्रुप के मालिक के साथ साथ insurancedekho के भी मालिक हैं।
टेलिविजन बिजनेस शो शार्क टैंक में अमित जैन के अलावा पॉपुलर ऑडियो ब्रांड बोट (Boat) के मालिक अमन गुप्ता, कॉस्मेटिक कंपनी शुगर की मालिक विनीता सिंह, shaadi.com के मालिक अनुपम मित्तल , एमक्योर फार्मा कंपनी की सीईओ नमिता थापर और lenskart के सीईओ पीयूष बंसल शो के जज के रूप नज़र आ रहे हैं।
