Collage of intricate bridal mehndi designs on hands, featuring floral and paisley patterns with delicate detailing
Collage of intricate bridal mehndi designs on hands, featuring floral and paisley patterns with delicate detailing

Summary: ब्राइड ज़रा हटके, ट्रेडिशनल मेहंदी की बजाएये 5 आइडियाज़ अपनाएं

अक्सर दुल्हन ट्रेडिशनल मेहंदी का ही इस्तेमाल करती है परंतु और भी इतने सारे मेहंदी के डिजाइन होते हैं जो देखने में बेहद ही सुंदर दिखाई देते हैं।

Bridal Mehndi Design: दुल्हन का सिंगार तब तक पूरा नहीं होता है जब तक उसके हाथों में मेहंदी ना लगी हो। मेहंदी से दुल्हन के हाथों की रौनक ही कुछ अलग नजर आती है जिसके जरिये दुल्हन बहुत ही खूबसूरत नजर आती है।

शादी का नाम सुनते ही दुल्हन मेहंदी के नए-नए डिजाइन देखने लग जाती हैं। अक्सर दुल्हन ट्रेडिशनल मेहंदी का ही इस्तेमाल करती है परंतु और भी इतने सारे मेहंदी के डिजाइन होते हैं जो देखने में बेहद ही सुंदर दिखाई देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे ही डिजाइन और आइडिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कैरी मेहंदी डिज़ाइन, दुल्हन के हाथों को दे शाही लुक

Carrie Mehndi Design, Give a royal look to the bride's hands
Carrie Mehndi Design, Give a royal look to the bride’s hands

अक्सर लोगों को बारीक मेहंदी ज्यादा पसंद आती है। आपको भी ऐसी ही मेहंदी के डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह की कुछ मेहंदी लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन देखने में बेहद ही सुंदर लगते हैं। इसमें ज्यादातर कैरी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जिसके द्वारा हाथ पूरी तरह से भरे हुए दिखाई देते हैं। कैरी डिजाइन हथेलियों उंगलियों हाथों की उल्टी तरफ सभी जगह बनाए जाते हैं जो देखने में आकर्षित नजर आते हैं इसीलिए आप इस तरह की डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर दुल्हन के हाथों में इस तरह की मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है।

छोटे-बड़े पैटर्न से मेहंदी की खूबसूरती बढ़ाएँ

Two modern kari-style mehndi designs in a collage, showcasing detailed hand patterns with elegant curves and traditional motifs
Two modern kari-style mehndi designs in a collage, showcasing detailed hand patterns with elegant curves and traditional motifs

कैरी के डिजाइन के साथ हम अलग-अलग तरह के डिजाइन को भी जोड़ सकते हैं। अगर देखा जाए तो मॉडर्न जमाने की डिजाइन मेहंदी जितनी भी तरह की होती है। उनमें बिना कैरी के उस डिजाइन को पूरा नहीं किया जाता है। इसके लिए छोटी-छोटी कैरी या फिर बड़ी कैरी का भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर बड़ी कैरी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसमें अंदर भी अलग-अलग डिजाइन बनाए जाते हैं। इसी के साथ कैरी के साथ आधा चांद का डिजाइन भी बनाया जाता है और मेहंदी के साथ गुलाब के फूल और बेल डिजाइन इत्यादि भी बनाए जाते हैं जो देखने में भी हरि सुंदर और खूबसूरत नजर आते हैं।

ड्रॉप्स, घुमाव और बेल पैटर्न

अगर आप दुल्हन बनने जा रही है और आपको भरा हुआ हाथ मतलब हेवी ब्राइडल मेहंदी लगवानी है तो इस तरह की डिजाइन आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जितने बड़े-बड़े डिजाइन दिए जाएंगे उतनी ही जल्दी आप का हाथ भर जाता है। उसमें अलग-अलग बड़े डिजाइन देकर छोटी-छोटी कलाकारी दिखाई जाती है। कैरी के अंदर और उसके अंदर अंदर भी डिजाइन बनाए जाते हैं। कैरी बहुत सारे आकार की बनाई जाती है इसमें आप ड्रॉप्स मोर या अधिक घुमावदार कैरि भी बनाते हैं। कैरी के जरिए बेल से उंगलियों को भी भरा जाता है जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है।

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन- सादगी में छिपी दुल्हन की खूबसूरती

दुल्हन आजकल हाथों में जब मेहंदी लगवाती है तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं। जैसा की आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर में देख रहे हैं इसमें डिजाइन खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसी आप अपनी मेहंदी में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह देखने में बेहद ही सुंदर नजर आती है और हाथ भी भरा भरा दिखाई देता है।

Bride hands with thick outline mehndi design
Bride hands with thick outline mehndi design

जल्दी लगने वाली और भरे-भरे हाथों के लिए परफेक्ट

बारीक मेहंदी की जगह अगर आप मोटी मेहंदी से डिजाइन बनवाते हैं तो वह देखने के बाद बहुत ही सुंदर नजर आती है। इसके द्वारा मेहंदी जल्दी लग भी जाती है और हाथ भरे भरे भी दिखाई देते हैं। मोटी मेहंदी का इस्तेमाल आउटलाइन के साथ किया जाता है जो बाहरी डिजाइन आउटलाइन होती है वह मोटी होती है और अंदर बारीक डिजाइन दिए जाते हैं और यह खूबसूरत भी नजर आते हैं।

अगर आप की भी शादी है और आप भी अलग-अलग मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो हमारा आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment