पैरों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, आप भी करें ट्राई: Foot Mehndi Design
Stylish foot mehndi design

Foot Mehndi Design: महिलाओं को मेहंदी लगाने का बहुत ही शौक होता है। हिंदू धर्म में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। यह हमारी संस्कृति का ही एक खास हिस्सा रहा है। जिस तरह से हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है, उसी तरह से पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी मेहंदी की खूब इस्तेमाल किया जाता है। आपने शादी के वक्त दुल्हनों को पैरों में मेहंदी लगाते तो जरूर देखा होगा।

इसके अलावा भी आप मेहंदी लगा सकती हैं। अगर आप एक नई दुल्हन हैं, तो आपको मेहंदी सजाने के लिए किसी खास मौके की क्या ही जरूर। ऐसे में आपको अपने पैरों की खूबसूरती का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

इसके लिए आप अपने पैरों पर मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फुट मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स दिकाएंदगे, जिनको देखकर आप भी इन्हें जरूर ट्राई करना चाहेंगी।

ज्वेलरी स्टाइल मेंहदी डिजाइन्स

Foot Mehndi Design
jewelry style mehndi designs

आजकल ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी के डिजाइन्स काफी चलन में हैं। ये सिर्फ हाथों में ही नहीं बल्कि पैरों में भी काफी अच्छी लगती हैं। पैरों के लिए मेहंदी का ये मॉडर्न डिजाइन काफी शानदार है। इसे आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। अगर आपका हाथ मेहंदी के मामले में अभी इतना साफ नहीं है, तो आप इसमें आसान से फूल और पत्ती के डिजाइन्स के साथ भी शुरूआत कर सकती हैं। ये भी देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।

साइड बेल मेहंदी डिजाइन है खास

side bell mehndi design is special
side bell mehndi design is special

जिन महिलाओं को बहुत ही लाइट डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद है, उनके लिए पैरों की मेहंदी का ये डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इस तरह के लाइट डिजाइन्स आजकल की मॉडर्न महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। इसे आप अपने हिसाब से कई तरह से डिजाइन कर सकती हैं। मिनिमल डिजाइन मेहंदी काफी क्यूट लगती है।

हैवी मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत ही भरे-भरे और बारीक डिजाइन पसंद हैं, तो आपको मेहंदी के ये हैवी डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए। इससे आपके पैर और भी खूबसूरत हो जाएंगे। इस तरह के डिजाइन दुल्हनों और नई दुल्हनों के लिए बहुत ही शानदार होता है।

यह भी देखें-पीरियड्स को ट्रैक करना है बहुत जरूरी, जानिए क्या हैं इसके फायदे: Periods Tracking Benefits

अरेबिक फुट मेहंदी डिजाइन हैं स्पेशल

Arabic foot mehndi designs are special
Arabic foot mehndi designs are special

अगर आपको हाथों में अरेबिक मेहंदी के डिजाइन्स अच्छे लगते हैं, तो आपको पैरों के लिए भी अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। इससे आपके पैर बहुत ही खूबसूरत हो जाएंगे। इस तरह के यूनिक डिजाइन काफी शानदार लगते हैं। आप चाहें को खुद भी थोड़ी सी मेहनत करके इसे घर पर ही लगा सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन फॉर फुट

floral mehndi design for foot
floral mehndi design for foot

पैरों के लिए भी फ्लोरल मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही प्यारा लगेगा। इसे आपको अपने किसी खास ओकेजन पर जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसे आप किसी शादी फंक्शन या फिर किसी ट्रेडिशनल फेस्टिवल पर भी लगा सकती हैं। इसे लगाना आपके लिए काफी आसान होगा। इसके साथ अपनी फेवरेट नेलपेंट लगाना बिल्कुल ना भूलें। इससे तो आपको पैर जमीन पर टिकेंगे ही नहीं। इसके बाद हर कोई बस आपसे यही कहेगा- ‘इन खूबसूरत पैरों को जमीन पर मत रखना।’

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...