Professional woman leading a discussion with colleagues during an office meeting
Professional woman leading a discussion with colleagues during an office meeting

Summary: करियर में तेज़ी से प्रोग्रेस के लिए जानिए वर्कप्लेस सक्सेस के आसान मंत्र

आज के प्रतिस्पर्धी जॉब मार्केट में आगे बढ़ने के लिए मेहनत के साथ स्मार्ट स्किल्स भी ज़रूरी हैं। ये आसान टिप्स आपको एक एफ़िशिएंट एम्प्लॉयी बनाने और तेज़ी से प्रोग्रेस करने में मदद करेंगी।

Workplace Success Tips: आज के समय में किसी भी जॉब में आगे बढ़ना आसान नहीं है क्योंकि इस समय जॉब मार्केट बहुत ही प्रतिस्पर्धी है। किसी भी जॉब अपनी जगह बनाकर रखना और प्रोग्रेस करने के लिए हार्डवर्किंग होना ही काफ़ी नहीं है, समय के साथ अप-टू-डेट रहना और दूसरी बहुत सी बातें भी ज़रूरी हैं। इसके बिना आप एम्प्लायर की गुडबुक में नहीं आ सकते। अगर आप भी चाहते हैं कि वर्क प्लेस पर आपकी इमेज एक एफ़िशिएंट ऐम्प्लॉयी की बने और आप जल्दी प्रोग्रेस का रास्ता पकड़ सकें तो ये टिप्स आपके बहुत काम की हैं। जानते हैं इनके बारे में-

एंटरप्राइसिंग बनें

कंपनी में आप नोटिस में आना चाहते हैं तो प्रोएक्टिव रहकर काम करिए यानी अपनी बारी का इंतज़ार करने की जगह ख़ुद ही इनिशिएटिव लें। अपनी तरफ़ से नयी टास्क, नये प्रपोजल रखें और उन पर काम करें। यह दर्शाता है कि आप कंपनी के लिए दूसरों से ज्यादा लॉयल हैं और आप एंटरप्रिसिंग है। इससे बॉस का आप में विश्वास बढ़ता है और वो बड़े और चैलेंजिंग टास्क में आपको देगा, जिसमें आपको ख़ुद को शो करने का मौक़ा मिलेगा।  

कम्युनिकेशन स्किल

Confident woman standing in an office with team members working in the background
It needs hardwork to be successful at workplace

आप प्रोफेशनल सर्किल में किस तरह से कम्यूनिकेट करते हैं, यह आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए बहुत मायने रखता है। कंपनी उन्हीं लोगों को प्रमोट करते हैं जो कंपनी की पॉलिसी, प्रॉडक्ट्स आदि के बारे में लोगों को अच्छे से समझा सकें। स्ट्रेसफुल माहोल में भी स्माइलिंग फेस के साथ बात करे और स्थिति को समझा सकें। किसी भी मीटिंग, कॉन्फ़्रेंस में आप ख़ुद को कॉन्फिडेंस के साथ कैसे प्रेजेंट कर पाते हैं, यह एम्प्लायर नोटिस करते हैं।

टीम वर्क

किसी भी कंपनी के सफल होने में उसकी टीम का हाथ होता है। लेकिन, लोगों की टीम बनाकर और सबको साथ लेकर एक टीम लीडर की तरह काम करना हर किसी के लिये आसान नहीं होता। आगे बढ़ने के लिए इंटरपर्सनल स्किल बहुत ज़रूरी है, इससे ही आप अपनी टीम की प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकेंगे। अपनी टीम के हर सदस्य को मोटीवेट करें और उससे उसका 100 फ़ीसदी काम ले सकें। साथियों को काम में मदद करें। टीम वर्क की स्किल होगी तो आप कोई भी मुश्किल टास्क आसानी से कर लेंगे और यह आपके सफलता के चांस बहुत बड़ा देगा।

अप-टू-डेट स्किल

आज के समय में हर फील्ड में एआई का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में आपको आगे बढ़ना  है तो अपनी स्किल बढ़ाने पर बहुत मेहनत करनी होगी। समय-समय पर लेटेस्ट तकनीक से ख़ुद को अपडेट करने के लिए क्लासेज़, क्रैश कोर्स लीजिए, सेमिनार और कांफ्रेंस में हिस्सा लेकर आप बहुत सी काम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

नेटवर्किंग स्किल

woman working on laptop while talking on phone
Networking is a must

आज के समय में प्रोफेशनल प्रोग्रेस के लिये आपको जूनियर, सीनियर हर लेवल पर अच्छे पर्सनल रिलेशन बनाना ज़रूरी है। आपकी नेटवर्किंग स्किल ही आपके आगे प्रोग्रेस के रास्ते खोलती है। हर किसी के साथ स्माइल और अच्छे एक्सप्रेशन के साथ बात करने की कोशिश करें।

तो, आप भी अगर वर्कप्लेस पर सफल होना चाहते हैं तो ये टिप्स ज़रूर फॉलो करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...