Krishna Mukherjee Engagement: ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की आखिरकार सगाई हो गई और उनका वह सपना पूरा हुआ, जो उन्होंने बचपन से देखा था। टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी से मर्चेन्ट नेवी ऑफिसर चिराग बाटलीवाला से सगाई के है और तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है मानो परियों की दुनिया की तस्वीरें हैं।
सगाई में कृष्णा मुखर्जी का लुक

अपनी सगाई के लिए कृष्णा मुखर्जी ने ऑफ सहोउल्डर व्हाइट कलर का गाउन पहना था। बीच मांग, लाइट मेकअप, स्लीक नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स में कृष्णा परी ही दिख रही थीं। वही उनके मंगेतर चिराग बाटलीवाला अपनी नेवी यूनिफ़ॉर्म में तैयार हो कर आए थे। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।
कौन हैं कृष्णा के मंगेतर
कृष्णा के मंगेतर मर्चेन्ट नेवी में हैं और दोनों पिछले साल दिसंबर में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले। मिलते ही दोनों को महसूस हुआ कि उनके बीच कुछ अलग और खास है। पहली बार जब कृष्णा चिराग से मिली थीं, तो वह अपनी यूनिफ़ॉर्म में थे और कृष्णा को इन्स्टेन्ट अट्रैक्शन महसूस हुआ था।
मनाली में सगाई का कारण

कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह बचपन से ही शादी करना चाहती थीं और उनका एक सपना यह भी था कि उनकी सगाई पहाड़ों के बीच हो। इस लिहाज से उन्हें मनाली बेस्ट जगह लगी। मनाली ना केवल शांत और खूबसूरत है बल्कि बेहद रोमांटिक भी।
कृष्णा मुखर्जी करेंगी अगले साल शादी
कृष्णा मुखर्जी की सगाई मनाली की खूबसूरत वादियों में हुई, जहां उनके दोस्त और फैमिली वाले भी उपस्थति थे। सगाई तो हो गई लेकिन शादी कब, के जवाब में कृष्णा का कहना है कि इस साल उन्होंने शादी के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है। वह और चिराग अगले साल शादी करेंगे और तब वह अपने काम से लंबी छुट्टी लेंगी। इस बार कृष्णा को अपनी सगाई के लिए सिर्फ पांच दिन की ही छुट्टी मिली है।
