Krishna Mukherjee News: कृष्णा मुखर्जी इन दिनों अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। ये हैं मोहब्बतें फेम कृष्णा ने ‘शुभ शगुन’ सीरीयल के प्रोड्यूसर पर शो के दौरान उन्हें प्रताड़ित करने और उनको पेमेंट न करने के आरोप लगाए हैं। उनके सोशल मीडिया पर अपनी हालत से जुड़े पोस्ट शेयर करने के बाद टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त और अन्य कलाकार उनके सपोर्ट में आए हैं। ये हैं मोहब्बतें में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता अली गोनी ने कृष्णा के आरोपों को सच बताया है। अली उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आए हैं और एक वीडियो शेयर कर कृष्णा की बातों की सच्चाई बताई है। आइए आपको बताते हैं अली ने आखिर वीडियो में क्या कहा है।
Also read : ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ में मीरा देओस्थले ने पहना 35 किलो का पनेतर लहंगा: Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai
अली ने बताई कृष्णा की सच्चाई
अली गोनी और कृष्णा मुखर्जी ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल के समय से एक दूसरे को जानते हैं। अली गोनी हाल में चल रहे कृष्णा से जुड़े विवाद पर सामने आकर बात की है। उन्होंने कृष्णा के सपोर्ट में वीडियो शेयर कर कहा कि वो जो कह रही हैं सब सच है। वो झूठ नहीं बोल रही हैं। शो के दौरान उसे रूम में बंद कर दिया गया था। तब कृष्णा ने उन्हें भी फोन कर मदद मांगी थी। हालांकि वे तब वहां पहुंच नहीं पाए थे, क्योंकि शूटिंग मडआइलैंड में हो रही थी। लेकिन वे जानते हैं कि सेट पर कृष्णा के साथ ये हुआ था। वहीं उन्होंने शो के प्रोड्यूसर से अपील की वे कृष्णा का पेमेंट कर दें। दिन रात मेहनत करने के बाद उसको पेमेंट नहीं देना गलत है। अगर प्रोड्यूसर कह रहे हैं कि उन्होंने पेमेट कर दिया है। तो उसकी डीटेल्स शेयर करें। हम कृष्णा के साथ हैं।
आइए जानते हैं क्या है मामला?
कृष्णा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पिछले शो के दौरान उनके साथ हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया। जिसकी वजह से वे पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में हैं। वे काम पर जाने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पा रहीं हैं और असहज महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि ‘शुभ शगुन’ की शूटिंग के दौरान एक बार उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया था। यही नहीं वे जब रूम में कपड़े बदलती थीं तो बाहर से दरवाजा पीटा जाता था। यही नहीं उन्हें पांच महीनों से कोई पेमेंट भी नहीं दिया गया है। उनके इस पोस्ट के बाद कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है। सुरभि चंद्रा ने कृष्णा के पोस्ट पर लिखा ‘तुम बहुत बहादुर हो जो इंडस्ट्री की कड़वे सच को सामने लाई। किसी को अधिकार नहीं है कि वे समझें कि हम पर उनका अधिकार है। तुम अकेली नहीं हो हम तुम्हारे साथ हैं।’ अविका गौर ने लिखा कि कि मुझे दुख है कि ये तुम्हारे साथ हुआ। मुझे ये जानकर गुस्सा आ रहा है। नीति टेलर ने भी कृष्णा के सपोर्ट में लिखा कि हम तुम्हारे साथ हैं।
