Aloe Vera Lip Balm: एलोवेरा के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके जेल को एक्ने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आंखों के नीचे या फिर फटे होंठों पर भी अप्लाई किया जा सकता है।
वैसे तो इसके फ्रेश जेल का इस्तेमाल डायरेक्ट भी स्किन और होठों पर किया जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसका लिप बाम भी तैयार कर सकती हैं। हम आपको बताते है कि एलोवेरा की सहायता से किस तरह से लिप बाम तैयार किया जा सकता है।
ऐसे बनाएं एलोवेरा और पेट्रोलियम जेली लिप बाम

एलोवेरा और पेट्रोलियम जेली का लिप बाम बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है इसे तैयार होने में कम वक्त लगता है।
सामग्री
- एलोवेरा जेल
- पेट्रोलियम जेली
- मिंट एक्सट्रैक्ट
विधि
- एक बर्तन में बराबर मात्रा में पेट्रोलियम जेली और एलोवेरा जेल लें।
- इसमें मिंट एक्सट्रैक्ट या जो भी एक्सट्रैक्ट आपको पसंद है वह डाल दें।
- इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- एक कंटेनर में डालकर इसे अच्छे से सेट होने के लिए रख दें।
- सेट होने के बाद आप इसे लिप बाम के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।
एलोवेरा और कोकोनट ऑयल लिप बाम

पेट्रोलियम जेली की तरह कोकोनट ऑयल और एलोवेरा से भी लिप बाम बनाया जा सकता है। यह कटे फटे होठों के लिए अच्छा होगा।
सामग्री
- बीसववैक्स
- कोकोनट ऑयल
- एलोवेरा जेल
- कोकोआ बटर
- विटामिन-ई ऑयल
- एसेंशियल ऑयल
विधि
- बॉयलर में कोकोनट ऑयल, कोकोआ बटर और बीस्वैक्स को अच्छी तरह से पिघला लें।
- इस मिक्स को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने पर इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदे और अपने पसंद का एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें।
- चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक जार में सेट होने के लिए रख दें।
शिया बटर और एलोवेरा लिप बाम

शिया बटर बादाम तेल और एलोवेरा जेल से मिलकर बना हुआ यह बाम लिप्स को मॉइश्चर देने में मददगार साबित होगा।
सामग्री
- एलोवेरा जेल
- शिया बटर
- कोकोनट ऑयल
- बादाम तेल
विधि
- नारियल तेल और शिया बटर को गर्म करते हुए पिघला लें।
- इसे अच्छी तरह ब्लेंड करते हुए इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
- आखिर में इसमें बादाम तेल या आप चाहे तो किसी अन्य तेल की कुछ बूंदे मिक्स कर सकती हैं।
- एक छोटे कंटेनर में सेट कर लें और रोजाना इस्तेमाल करें।
- इस तरह से एलोवेरा जेल की सहायता से लिप बाम बनाकर आप अपना लिप केयर रूटीन बेहतर बना सकती हैं।
