Rock Salt for Hair: बालों की समस्या से आज सभी लोग परेशान है। क्योंकि बाल झड़ना एक आम बात हो गई है। लेकिन कम उम्र में बाल झड़ना बहुत ही परेशानी की बात है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बालों की उचित देखभाल के बारे में बताने वाले हैं। सभी अपने बालों की देखभाल के लिए होम रेमेडीज या डॉक्टर से भी परामर्श लेते है। लेकिन क्या आप जानते है, बालों को धोने से लेकर बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करने तक ऐसी बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए कई बार लोग होम रेमेडीज को भी उपयोग करते हैं। लेकिन आज हम आपको सेंधा नमक के पानी से बाल धोने से होने वाले अद्भुत फायदे के बारे में बता रहे है।
बालों की देखभाल करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि बालों को नार्मल पानी से धोना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी का उपयोग बालों के लिए नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे बालों की क्वालिटी तो खराब होती ही है। साथ में बालों को भी बहुत नुकसान होता है। अपने बालों को हमेशा ढीला बांधना चाहिए, कभी भी टाइट नहीं बांधना चाहिए।
जब भी आपको बाल धोना हो तो उसके 1 दिन पहले अपने बालों में अच्छे से तेल की मालिश करें और उसके अगले दिन आप बाल धो सकती हैं। ऐसी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नॉर्मल पानी से बालों को धोना

हेयर वॉश करने के लिए सबसे पहले आपको नॉर्मल पानी तैयार करना होगा। एक बाल्टी में दो चम्मच सेंधा नमक डाल दें और 15 मिनट बाद इसी पानी से आपको अपने बालों को धोना ले। इस पानी से बालों को नुकसान नहीं होगा। आप इस पानी से नहा भी सकते है। सेंधा नमक जितना शरीर के लिए अच्छा होता है, उतना बालों के लिए और त्वचा के लिए भी अच्छा है।
सेंधा नमक के पानी से बाल धोने के फायदे

सेंधा नमक पानी को सॉफ्टनर देने का काम करता है और इससे बाल अच्छे होते हैं। लेकिन अगर आप हार्ड वॉटर से सिर वॉश करते है तो इससे बाल कमजोर होकर टूट जाते हैं। क्योंकि उस पानी में अधिक मात्रा में सोडियम होता है। जो कि बालों को नुकसान पहुंचाता है और इससे बाल पतले हो जाते हैं। लेकिन सेंधा नमक वाटर सॉफ्टनर का काम करता है।
सेंधा नमक के पानी से बाल धोने से स्कैल्प में इंफेक्शन की समस्याएं भी कम हो जाती है। इतना ही नहीं अगर आपको डैंड्रफ की भी समस्या है तो सेंधा नमक के पानी से बाल वॉश करने से यह समस्या भी काफी हद तक कम भी हो जाती है।
बरतें ये सावधानियां

सेंधा नमक के पानी से बाल धोने से कई तरह के फायदे होते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि हेयर वॉश करने के लिए आपको पानी में ज्यादा नमक नहीं डालना है।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो भी नमक के पानी से बालों को ज्यादा नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे बाल बहुत ही ज्यादा फ्रिजी हो जाएंगे।
अगर सिर में किसी तरह का घाव है, तो भी नमक के पानी से बालों को नहीं धोना चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आपने कोई केमिकल ट्रीटमेंट लिया है, तो भी आपको सेंधा नमक के पानी से बाल नहीं धोना चाहिए।
