जब Dishwasher लेने की बात आती है तो कई लोग दुविधा में फंस जाते हैं कि कौन से डिश वॉशर का चुनाव करना चाहिए। बाजार में अलग अलग ब्रांड और मॉडल के डिशवॉशर मौजूद है। उनमें से कुछ एक जैसे भी दिखते हैं। लेकिन उनके अलग-अलग विशेषताएं होती हैं, जिनसे उनकी पहचान होती है। अगर आप कुछ समय से बाजार नहीं गए, तो आधुनिक मशीनों को नहीं पहचान सकते क्योंकि पिछले कुछ सालों में तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। आपको डिश वॉशर खरीदते समय निम्न बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
सफाई का रखें ध्यान

- अगर आपका डिशवॉशर अच्छी तरह से बर्तन को नही धोएगा तो स्टाइलिश डिजाइन और बाकी सुविधा काम नहीं आती। आज के समय में सस्ते से लेकर महंगे सभी प्रकार के डिशवॉशर आते हैं। उनमें से बहुत से ऐसे डिश वॉशर होंगे जो आपके बजट के अनुसार सफाई भी करते होंगे।
- लेकिन बाजार में आपको ज्यादा सुविधा वाले डिशवॉशर भी दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए कुछ डिश वॉशर में बोतल और चश्मे के लिए अलग से वाश स्पेयर होता है, लेकिन इस तरह की सुविधा जल्दी ही खराब हो जाती हैं।
- लेकिन आप अपने बजट के भीतर अच्छी सफाई देने के साथ एक गुणवत्ता वाला डिशवॉशर पा सकते हैं। जहां पर सफाई का सवाल है इसका एक कारण कठोर पानी भी हो सकता है। जोकि डिश वॉशर की गुणवत्ता के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। इसी वजह से कुछ डिश वॉशर बनाने वाली कंपनी अपने डिश वॉशर मे सॉफ्ट पानी को शामिल करते हैं।
- डिश वॉशर की सफाई के अलावा इसके बहुत से प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करते हैं, आप अपनी मशीन की देखरेख कैसे करते हैं। आप अपनी मशीन के मेनू वाली इंस्ट्रक्शन को ध्यान रखे। अगर आप इसमें थोड़ी भी खराबी देखते हैं तो मिस्त्री से उसको जल्दी ठीक कराए।
सुखाने में भी हो एक्सपर्ट

- आपके डिश वॉशर के लिए बर्तन धोने से भी ज्यादा जरुरी है उनको अच्छे ढंग से सुखाना भी है। उस समय पर आप यह सोचेंगे बर्तन धोने के बाद आपको अपने हाथो से उनको सुखाना पड़े तो यह डिश वॉशर अच्छा नही है। कुछ डिश वॉशर हीटिंग तत्व पैदा करते हैं।
- इलेक्ट्रिक स्टोवटॉप्स के आकार के धातु के टुकडे होते हैं। जो कि बर्तन को सुखाने के लिए 170 डिग्री तक गरम होता है। यह पानी सूखने के लिए अच्छा है । अगर आपके बर्तन पर खाना या कैल्शियम जम जाता है। उसको साफ करना मुश्किल होता है। यह उनको अच्छी तरह से साफ करता है। ये प्लास्टिक के टुकडों को भी पिघला सकता है।
- डिश वॉशर मे स्टेनलेस स्टील के टब का उपयोग बहुत ही अच्छा और ज्यादा ऊर्जा से सुखाने के लिए उपयोगी है। स्टेनलेस स्टील की वॉल बर्तन को सुखाने मे मदद करती है। जोकि प्लास्टिक को नही पिघलाती और ना ही भोजन को लेकिन हर चक्कर में बर्तन की नमी को कम करती है। इसलिए बर्तन को सुखाना भी उतना ही जरुरी है जितना साफ करना।
ज्यादा शोर न करना

- आमतौर पर परिवार के कमरों के साथ या फिर रसोई के साथ ज्यादा शोर वाले डिश वॉशर का लगाना उचित नहीं है क्योंकि इसके चलने के साथ घर का बाकी काम करना संभव नहीं है।
- लेकिन कई ऐसे डिश वॉशर भी आते है जो शोर कम करते है। आपको बस इतना पता होना चाहिए कि आप इसकी डिसेबल रेट को कैसे कम करें।
- दो लोगो के बीच सामन्य बात करते समय 55 से 65 डेसिबल की जरूरत होती है और एक लाइब्रेरी में 40 डेसिबल की आवाज होती है तो आपको एक ऐसा डिश वॉशर लेना चाहिए जिसका शोर 40 से 65 डेसिबल तक हो।
स्मार्ट डिश वॉशर

- जैसे जैसे तकनीक मे तेजी से बदलाव होता जा रहा है तो घर में उपयोग होने वाले सामान में भी हाई टेक और कनेक्टेड सुविधा दी जा रही है। नई और हाई मॉडल के डिशवॉशर मे वायरलेस की सुविधा होती है।
- वाईफाई से कनेक्टेड वाला डिश वॉशर हमारे लिए बहुत सुविधाजनक है। आप अपने डिश वॉशर को स्मार्ट फोन या एलेक्सा गूगल जैसी डिजिटल सहयोग से कनेक्ट करके नियंत्रित कर सकते है। इसके अलावा आप अपने स्मार्ट फोन से साइकिल और कस्टम वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं।
- यह बातें आपको अच्छा डिश वॉशर चुनते समय काफी मदद कर सकती हैं।
