हिन्दू धर्म के अनुसार हर व्रत का अपना अलग महत्त्व हैं। ऐसा ही एक व्रत है प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की उपासना की जाती है। यह व्रत बहुत ही फलदायक माना जाता है। प्रत्येक महीने में दो प्रदोष व्रत होते हैं। एक व्रत शुक्ल पक्ष में पड़ता है वहीं दूसरा कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी की तिथि पर। माना जाता है कि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के पाप धूल जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
