सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी स्वच्छ भोजन है, उतना ही जरूरी किचन को साफ रखना भी है। कई बार ऐसा भी होता है कि हम सोचते हैं कि हमने किचन में उपयोग लेने वाले उपकरणों को अच्छे से साफ कर लिया है, लेकिन चकले-बेलन, चाय की छलनी और चॉपिंग बोर्ड आदि कई बार साफ होने के बावजूद कीटाणुरहित नहीं हो पाते हैं।
