साल 2014 और 2015 के मुकाबले साल 2016 में बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों में बढ़ोत्तरी दिखी है। इस साल तो 9 ऐसी फिल्में बनीं जिनमें महिलाओं की सफलता, चुनौतियां, समझौतों और एहसासों को प्रमुखता से दिखाया गया। देखिए, साल 2016 में रिलीज़ हुई कुछ ऐसी ही फिल्में जिनमें छुपे संदेश महिलाओं के लिए ही नहीं, समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। देखिए-
Tag: की एंड का
सैफ से करीना की एक्सपेक्टेशन कभी कम नहीं होती
अब जब करीना और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ की कमाई कर ली है, तो जाहिर है कि फिल्म के किरदार ‘किया’ और ‘कबीर’ की आपसी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म में ‘कबीर’ ‘किया’ को करियर में आगे बढ़ने देते हैं और […]
हर हस्बेंड-वाइफ को देखनी चाहिए ये फिल्म
फिल्म ‘की एंड का’ इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसे बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है। इस फिल्म ने पहले दिन 7.30 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरा दिन खत्म होते-होते इसकी कमाई कुल 15.71 करोड़ हो गई। इस साल ओपनिंग के मामले में इस फिल्म से ज्यादा कमाई सिर्फ अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ ने ही की है।
गृहलक्ष्मी के कवर पर दिखे अर्जुन कपूर
जी हाँ, फिल्म ‘की एंड का’ के कबीर को आप गृहलक्ष्मी के कवर पेज पर देख सकते हैं, लेकिन सिर्फ फिल्म में ही।
अर्जुन की किटी पार्टी में शामिल हुई करीना
इरोज़ इंटरनैशनल और आर. बाल्की की ‘की एंड का’ टीम ने मिलकर वूमेंस डे के मौके पर ब्रंच पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी के होस्ट कोई और नहीं ख़ुद ‘की एंड का’ के कबीर यानी अर्जुन कपूर थे। इस पार्टी के लकी मेहमानों की लिस्ट में करीना कपूर भी शामिल थीं। अर्जुन कपूर ने एक परफेक्ट होस्ट की तरह न सिर्फ सभी मेहमानों से खूब गपशप किए बल्कि अपने हाथों से उन्हें यमी स्नैक्स भी सर्व किए। अपनी फिल्म ‘की एंड का’ के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि यह फिल्म आदमी और औरत के बीच किसी तरह की लड़ाई की नहीं है, बल्कि यह इंसान के व्यक्तिगत पसंद की कहानी है कि कैसे वह जो करना चाहता है उसे करता है।
यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है।
