1. जय गंगाजल-
प्रकाश झा की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक महिला एस पी की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म में उन्होंने अपने दमदार डायलॉग्स से खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन कुछ क्रीटिक्स के अनुसार निर्देशक ने फिल्म में प्रियंका के किरदार से ज्यादा दूसरे किरदार को उभारने की कोशिश की थी।

2. नील बट्टे सन्नाटा –
स्वारा भास्कर ने इस फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपनी टीनेजर बेटी को पढ़ाई की महत्ता समझाने के लिए खुद दसवीं कक्षा में नाम लिखवाती है और अपनी बेटी को चुनौति देती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस फिल्म में एक टीनेजर बेटी के भविष्य के लिए मां की चिंता, महत्वकांक्षा को बहुत सही अंदाज में दिखाया गया है।

3. नीरजा –

नीरजा भनौट के जीवन पर बनी फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें, नीरजा भनौट ने हाइजैक हुए पैन एम फिलाइट में 73 लोगों की सहायता करते हुए खुद गोलियों की शिकार हो गई थी।

4. की एंड का –

करीना कपूर और अर्जुन कपूर की इस फिल्म में करीना को एक आधुनिक महिला के किरदार में दिखाया गया है जो एक ऐसे आदमी से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है जो घर पर रहना चाहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस फिल्म में हाउस हसबेंड के कॉन्सेप्ट को भी दिखाया था। 

5. डियर ज़िंदगी-

इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो सफल कोरियोग्राफर है, लेकिन उसके अंदर एक द्वंद है जिससे उसे उबरना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म कुछ लोगों को पसंद आई, कुछ को नहीं भी आई लेकिन फिल्म में एक आधुनिक लड़की के लाइफ की प्रस्तुति बेहद उम्दा है।

6. पिंक-

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को थिएटरों में कई बार स्टैंडिंग ओवेशन मिली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस फिल्म में लोगों को ये संदेश दिया गया कि जब एक महिला ना कहती है, तो इसका मतलब ना ही होता है।

7. पार्च्ड  –

गांव में रहने वाली स्त्रियों की दयनीय स्थिति की ओर इशारा करती है ये फिल्म। फिल्म में राधिका आप्टे, सुरवीण चावला और तनिष्ठा चैटर्जी मुख्य किरदार में हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म में ये संदेश है कि यदी महिलाएं अपनी स्थिति बदलना चाहती हैं, तो उन्हें खुद ही पहल करनी होगी। 

8. कहानी 2 –

सुजॉय घोष की इस फिल्म का मुख्य किरदार विद्या बालन है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली रिव्यू मिली है, लेकिन विद्या बालन की भूमिका सबको पसंद आई।

9. दंगल-

वैसे फिल्म है तो महावीर सिंह फोगट की बायोपिक लेकिन इस फिल्म में बेटियों की भूमिका भी अहम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़े-

साल 2016 की 10 सबसे बड़ी घटनाएं, जो बन गईं सुर्खियां

साल 2015 की 5 देशभक्त फिल्में

आखिर किस को दिल दे बैठी हैं सोनम कपूर

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।