Delhi University to launch course on Relationship

Summary: दिल्ली यूनिवर्सिटी में रिलेशनशिप पर कोर्स शुरू, प्यार और ब्रेकअप की मिलेगी सही समझ

DU ने ‘नेगोशिएटिंग इंटिमेट रिलेशनशिप’ नाम से नया कोर्स लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को रिश्तों के उतार-चढ़ाव को समझना और भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाना है।

Delhi University to launch course on Relationship: आज मोबाइल फोन के कारण कम उम्र में ही युवा रिलेशनशिप में आने लगे हैं। कई बार तो वे फेक रिलेशनशिप में भी फँस जाते हैं और उन्हें इसका पता ही नहीं चलता है और जब यह रिश्ता टूटता है तो उन पर इसका काफी गहरा असर होता है। कई बार तो वे इससे बाहर ही नहीं निकल पाते हैं। यहाँ तक कि कम उम्र में ही तनाव व डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं।

ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए प्यार और ब्रेकअप का पाठ पढ़ाने की पहल की है और इसके लिए नया इलेक्टिव कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम है ‘नेगोशिएटिंग इंटिमेट रिलेशनशिप’। इस कोर्स को 2023 में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जो अब 2023-26 सत्र वाले स्टूडेंट्स के लिए चालू कर दिया गया है।

Delhi University New Course
The aim of the course is to make students emotionally strong.

इस कोर्स को शुरू करने के पीछे क्या लक्ष्य है, इसके बारे में डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी का कहना है कि यह कोर्स छात्रों को रिलेशनशिप को संभालने, ब्रेकअप होने पर क्या करें और क्या नहीं करें, रिलेशनशिप में रेड फ्लैग को कैसे पहचानें और फेक रिश्तों से कैसे बचें जैसे विषयों के बारे में जानकारी देना है। साथ ही नई पीढ़ी के छात्रों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना भी है, ताकि वे बेहतर भविष्य के लिए तैयार हो सकें।

New Course
Why was there a need to start this course?

दिल्ली यूनिवर्सिटी को इस कोर्स को शुरू करने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि आज युवाओं में असफल और टॉक्सिक रिश्तों के कारण अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही, आज के युवाओं में भावनात्मक समझ और इंटीमेसी को लेकर भी कम जागरूकता देखी जा रही है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की वजह से रिश्ते पहले से और भी ज्यादा उलझे और खतरनाक हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां गुस्से और जलन जैसी भावनाएं इस कदर हावी हो गईं कि रिलेशनशिप में जान तक ले ली गई। 19 साल की विजयलक्ष्मी, 18 साल की महक और 21 साल की कोमल इनकी शिकार हुईं। उनके प्रेमियों ने उन्हें इसलिए मार डाला क्योंकि वे अपने रिश्तों में संतुलन नहीं बना पाए। इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि अब प्यार और रिश्तों को समझना सिर्फ निजी बात नहीं रही, बल्कि यह समाज के लिए भी एक जरूरी सीख बन गई है।

format of the course
What is the format of the course
  • कोर्स 4 क्रेडिट के होंगे, जिसमें प्रत्येक सप्ताह 3 लेक्चर दिए जाएंगे और इसमें 1 ट्यूटोरियल भी शामिल होगा।
  • ट्यूटोरियल्स में पढ़ाई को मज़ेदार और प्रैक्टिकल बनाने पर जोर दिया जाएगा।
  • ट्यूटोरियल में लव और ब्रेकअप से संबंधित फिल्मों पर बात की जाएगी। साथ ही डेटिंग कल्चर से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चर्चा भी होगी।
  • इस चर्चा में छात्र बिना किसी जजमेंट के अपने रिश्तों पर खुलकर बात कर सकेंगे और अपने विचार व सुझाव बता सकेंगे।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...