नशे में संबंध बनाना सही है या गलत, विशेषज्ञ क्या कहते हैं जान लीजिए: Alcohol and Intimacy
Alcohol and Intimacy

Overview:

ब्रिटेन में हुए एक सर्वे के अनुसार महिलाएं और गर्ल्स नशे की हालत में संबंध बनाना पसंद करती हैं। वुमन हाईजीन प्रॉडक्ट बनाने वाली एक कंपनी की ओर से किए गए इस सर्वे में पूछा गया कि महिलाएं होश में सेक्स करना पसंद करती हैं या नशे में।

Alcohol and Intimacy: आज के समय में बॉयज हों या गर्ल्स, सभी अपनी जिंदगी को भरपूर जीना चाहते हैं। ऐसे में आज की जनरेशन के लिए ड्रिंक्स के बिना खुशियां, पार्टीज, आउटिंग, ट्रेवल सब अधूरा है। वहीं अधिकांश महिलाएं और गर्ल्स नशे की ​हालात में पार्टनर के नजदीक आना भी पसंद करती हैं। यह बात एक सर्वे में सामने आई है। ब्रिटेन में हुए एक सर्वे के अनुसार महिलाएं और गर्ल्स नशे की हालत में संबंध बनाना पसंद करती हैं। वुमन हाईजीन प्रॉडक्ट बनाने वाली एक कंपनी की ओर से किए गए इस सर्वे में पूछा गया कि महिलाएं होश में सेक्स करना पसंद करती हैं या नशे में। सर्वे के नतीजों के अनुसार अधिकांश महिलाओं ने माना कि उन्हें नशे में संबंध बनाना ज्यादा पसंद है। हालांकि सर्वे के इस नतीजों के सभी पहलुओं पर गौर करना जरूरी है।  

Alcohol and Intimacy
Most women feel sexually active and more comfortable when intoxicated.

सबसे जरूरी बात यह है कि आपके लिए नशे में होने के क्या मायने हैं। किसी को एक पैग ड्रिंक से भी नशा होने लगता है। वहीं कुछ लोग दो से तीन पैग के बाद नशा महसूस करते हैं। सर्वे के अनुसार अधिकांश महिलाएं नशे की स्थिति में सेक्शुअली एक्टिव महसूस करती हैं और ज्यादा कंफर्टेबल भी होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्कोहल के कारण ब्रेन की सक्रियता कम हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी बॉडी, कपड़ों और दूसरी किसी भी प्रकार की झिझक महसूस नहीं होती।

विशेषज्ञों के अनुसार भले ही नशे की हालत में महिलाएं झिझक महसूस नहीं करतीं। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये भी है कि इस स्थिति में वह संबंध बनाने के आनंद को भी पूरी तरह अनुभव नहीं कर पाती हैं। वहीं जब आप पूरी तरह से होश में होते हैं तो इस नजदीकी के हर एक पल को आप महसूस कर पाते हैं। कई बार नशे की हालत में लोग अपने सेंस में नहीं होते और ऐसे में यह खतरनाक भी हो सकता है।  

विशेषज्ञ कहते हैं कि महिलाओं को नशे में संबंध बनाना भले ही अच्छा लगे, लेकिन इसके कई नुकसान हैं। अत्यधिक नशा करना और फिर लव मेकिंग करना खतरनाक हो सकता है। कुछ महिलाएं संबंध बनाने से पहले सिर्फ इसलिए ड्रिंक करती हैं, क्योंकि इससे उन्हें गिल्ट फील नहीं होता। ऐसे में एक तरह से वे नशे से अपनी भावनाएं दबाती हैं। होश में आने पर कई बार कुछ महिलाओं को पछतावा भी होता है। इसलिए शारीरिक संबंध हमेशा होश में ही बनाने चाहिए।

विशेषज्ञ बताते हैं कि नशे की हालत में अधिकांश महिलाएं सेफ सेक्स के बारे में नहीं सोचती हैं। जिसके नुकसान उन्हें आगे जाकर भुगतने पड़ते हैं। कई बार नशे के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिसके कारण महिलाओं का नेचुरल लुब्रिकेंट कम हो सकता है। ऐसे में सेक्स के दौरान काफी दर्द होने लगता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार नशे में सेक्स करने से महिलाएं ऑर्गेज्म तक देर तक पहुंच पाती हैं। बात साफ है कि महिलाओं को अपनी फीलिंग्स को जताने या पूरा करने के लिए किसी नशे की जरूरत नहीं होनी चाहिए। वे इतनी सक्षम हैं कि ​खुद को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर पाएं। आपको जरूरत है अपना आत्मविश्वास जताने की।