भारत की अग्रणी स्वदेशी स्वास्थ्य ब्रांड के नाम से मशहूर हिमालय ड्रग कंपनी ने प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए मॉम हिमालया इंटिमेट वॉश फॉर मॉम्स तथा हिमालया इंटिमेट वाइप्स फॉर मॉम नाम से आंतरिक देखभाल वाले उत्पादों की नई रेंज लॉच की है। प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए हिमालया उत्कृष्ट हर्बल उत्पादों की शृंखला बनाने वाली स्वास्थ्य ब्रांड की पहली कंपनी बन गई है। इंटीमेट केयर रेन्ज वाले उत्पाद टी ट्री ऑयल, पोंगामिया ऑयल, लैवेंडर ऑयल और लैक्टिक एसिड से समृद्ध हैं, जो योनि चभ् बैलेंस रखने में सहायक हैं।
गर्भावस्था और उसके बाद, शरीर में हार्मोन संबंधी परिवर्तन से उसमें योनि संक्रमण, जलन और दुर्गन्ध आ सकती है। प्रसूताओं के लिए नियमित रुप से आभ्यंतर स्वच्छता की क्रिया बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। हिमालया के इंटीमेट केयर रेन्ज के उत्पादों में एंटी-फंगल गुण हैंं, जो प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं की योनि स्वच्छता को सहज बनाए रखने में मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं।
डॉ. सुहासिनी एन.एस., नैचुरल प्रोडक्ट इनोवेशन्स, आर एंड डी, हिमालया ड्रग कम्पनी के कथनानुसार ‘‘प्रसवोत्तर तथा प्रसव करने वाली माताओं के लिए विशेष रुप से डिजाइन किए गए आभ्यंतर स्वच्छता उत्पाद के क्षेत्र में कदम रखने पर हमें खुशी है। मॉम के लिए हिमालया उत्पाद क्लिनिकल रुप से जाँचे-परखे और सुरक्षित हैं। मॉम रेंज में हिमालया माँ की जरुरतें पूरा करने के लिए स्वच्छता बनाए रखने हेतु कम कीमतों पर बेहतरीन अनुसंधान वाले प्राकृतिक उत्पादों की पेशकश पर ध्यान केंद्रित करता है।‘‘
डॉ़. सुहासिनी के अनुसार ‘‘लैक्टिक एसिड युक्त इंटीमेट केयर रेन्ज वाले उत्पादों का उपयोग करना उचित है। लैक्टिक एसिड इंटीमेट एरिया में सटीक ph बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, प्राकृतिक अवयव वाले उत्पाद से सूखापन, खुजली और जलन रोकने में मदद मिलती है और योनि में संक्रमण का खतरा कम होता है।‘‘ मॉम के लिए हिमालया आभ्यंतर वॉश और मॉम के लिए हिमालया आभ्यंतर वाइप्स क्रमशः 100 मिली, 200 मिली, तथा 10 और 25 मिली के पैक साइज में आएंगे और ये उत्पाद सभी प्रमुख केमिस्ट की दुकानों, फार्मेसियों, आधुनिक ट्रेड आउटलेट पर उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें –
लॉरियल पेरिस पेश करने वाला है मैजिक रीटच रुट कंसीलर स्प्रे
लोट्स मेक-अप ने पेश किया इकोस्टेज्ड स्पॉट-कवर ऑल इन वन मेकअप स्टिक
वी-जॉन हेयर रिमूवर क्रीम से पाएं कुदरती मखमली त्वचा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
