भारत कई सारी पहाड़ी श्रृंखलाओं वाला देश है। यहां पर दुनिया की कई ऊंची और नामी पहाड़ी श्रृंखलाओं को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। विशाल और ऊंची श्रृंखलाओं की सुंदरता देखते ही बनती है। इन पहाड़ों की वजह से देश में कई सारी ऊंची माउंटेन रोड्स भी हैं। इन रोड्स पर सफर करना स्वर्ग के रस्तों पर चलते हुए प्रकृति की सुंदरता देखने जैसा है। इन पहड़ियों को एक बार तो जरूर देखना चाहिए। ताकि भारत की इन धरोहरों से एक बार रूबरू हुआ जा सके। क्योंकि कोरोना के चलते अभी वहां जाना संभव नहीं है इसलिए फिलहाल इनसे जुड़ी ख़ासियतें ही जान लेते हैं। 
द हिमालयन रेंज-
संस्कृत में हिमालय का अर्थ बर्फ का डेरा होता है, इसे देख कर ठीक ऐसा ही महसूस भी होता है। द हिमालयन रेंज में 100 से ज्यादा चोटियां हैं। जिनकी ऊंचाई 7200 मीटर से भी ज्यादा है। इस रेंज में नंगा पर्वत और नमचा बरवा को पश्चिम और पूर्वी दिशा माना जाता है। इन्हीं द हिमालयन रेंज का हिस्सा है माउंट एवरेस्ट, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है। मगर रेंज का ये हिस्सा भारत में नहीं नेपाल में आता है। द हिमालयन रेंज कई सारी बड़ी नदियों का मुखार बिंद भी है, जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र और इंडस। इस रेंज की वजह से ही उत्तरीय भारत में मौसम मेनटेन रहता है। 
द पूर्वान्चल रेंज-
द पूर्वान्चल रेंज को हिमालय का एक्सटेंशन भी कहा जाता है क्योंकि इनकी बनावट भी हिमालय की तरह ही है। लेकिन ये रेंज हिमालय की तरह ऊंची नहीं है। इनको इस्टर्न माउंटेन रेंज भी कहा जाता है। इसके तीन हिस्से माने जाते हैं। ये रेंज भारत के सारे पूर्वी हिस्से को कवर करती है, जिसको सेवन सिस्टर्स स्टेट भी बोला जाता है। 
द सतपुड़ा और विंध्या रेंज-
द सतपुड़ा रेंज के साथ बिलकुल समानांतर चलती हैं विंध्या रेंज और मध्य भारत का हिस्सा हैं। इन दोनों रेंज में सतपुड़ा ज्यादा ऊंची है और नर्मदा के साथ ताप्ती नदियों का स्त्रोत भी है। ये दोनों ही रेंज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं लेकिन इनका कुछ हिस्सा गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी आता है। 752 मीटर के साथ कलुमार और 1350 मीटर के साथ दुपगढ़ पीक विंध्या और सतपुड़ा के सबसे ऊंचे पॉइंट हैं। इन पहाड़ियों पर पचमड़ी हिल स्टेशन है तो कान्हा नेशनल पार्क भी। अमरकंटक है तो ओंकारेश्वर मंदिर भी। 
द अरावली रेंज-
भारत की सबसे पुरानी माउंटेन रेंज मानी जाने वाली इस रेंज दुनिया की भी सबसे पुरानी पहाड़ी श्रृंखला माना जाता है। इसकी चौड़ाई 10 किलोमीटर से 100 किलोमीटर तक है। ये 800 किलोमीटर तक में फैली है और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के साथ गुजरात को कवर करती है। इस श्रृंखला का सबसे ऊंचा पॉइंट 1722 मीटर के साथ गुरु शिखर है। इसी रेंज में राजस्थान का अकेला हिल स्टेशन माउंट आबू भी है।