जब रिश्ते में आ जाए कोई तीसरा, तो ऐसे सँभालें रिश्ता: Relationship Tips
Deal With third Person in a Relationship

रिश्ते में आ गया है कोई तीसरा तो करें ये जरूरी काम

कभी-कभी पति-पत्नी एकदूसरे पर विश्वास करने के बजाए किसी तीसरे की बातों पर ज्यादा यकीन करते हैं, ऐसा करना रिश्ते के लिए हानिकारक होता हैI आइए जानते हैं कि किसी तीसरे के आने पर रिश्ते को कैसे मजबूत बनाया जा सकता हैI

Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक डोर वाला होता है, इसमें अगर कभी कोई तीसरा आ जाए तो रिश्ते को संभलाना और मजबूत बनाना काफी कठिन हो जाता हैI पति-पत्नी एकदूसरे पर विश्वास करने के बजाए तीसरे की बातों पर ज्यादा यकीन करने लगते हैं और अनजाने में ही अपने रिश्ते को नाजुक मोड़ पर लेकर आ जाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में कई सारी परेशानियाँ आने लगती हैंI जबकि ऐसा करने के बजाए पति-पत्नी को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिएI आइए जानते हैं कि किसी तीसरे के आने पर रिश्ते को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है-

Also read: पार्टनर के लिए महिलाओं को भूलकर भी नहीं बदलनी चाहिए ये आदतें: Relationship Advice

Relationship Tips
analyze problems

जब आपके रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो आप सबसे पहले यह खुद से  विश्लेषण करें कि आपके रिश्ते में क्या समस्या है और किस वजह से आपका रिश्ता यहाँ पहुँच गया हैI जब आपको इसका कारण पता चल जाए तो आप उसे सुधारने की कोशिश करें और अपनी तरफ से यह प्रयास करें कि आपके रिश्ते में अब आप किसी तीसरे को कभी नहीं आने देंगीI

strengthening the relationship
Focus on strengthening the relationship

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके रिश्ते में कोई तीसरा आ गया है तो आप आपस में लड़ाई-झगड़े करने के बजाए अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान देंI क्योंकि इस समय आपका रिश्ता बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में आपको बहुत ही सावधानी से अपने रिश्ते को संभालना होगा और उसे मजबूत बनाने की कोशिश करनी होगीI

time
give more time to your partner

पति-पत्नी का एकदूसरे के साथ कम समय बिताने के कारण उनके बीच न केवल दूरियां आ जाती है, बल्कि इसकी वजह से किसी तीसरे को मौका मिल जाता है कि वे उनके रिश्ते के बीच में आकार उन्हें एकदूसरे से दूर कर देI इसलिए आप अपनी तरफ से पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंI साथ ही पार्टनर को खुश रखने के लिए भी छोटे-छोटे प्रयास करते रहेंI 

attention
don’t pay attention to what others say

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर से ज्यादा दूसरों की बातों पर ध्यान देते हैं और उसकी वजह से आपस में भी झगड़ लेते हैंI आप इस तरह की गलती करने से बचेंI ऐसा करने से किसी और का नहीं बल्कि आपके रिश्ते को ही नुकसान होता है और आपके बीच की दूरियां बढ़ जाती हैI इसलिए आप किसी तीसरे की बातों में आकार कभी भी अपना रिश्ता ख़राब ना करेंI  

अगर कोई तीसरा कभी आपको आपके पार्टनर के बारे में कुछ गलत बात कहे या उनमें कमी दिखाने या फिर आपको भड़काने की कोशिश करे तो आप तुरंत ही उनकी बातों में ना आ जाएँ, बल्कि आप अपने पार्टनर पर विश्वास बना कर रखें और तीसरे व्यक्ति को भी यही बताएं कि आपको आपके पार्टनर पर पूरा भरोसा है ताकि वह फिर कभी आपके रिश्ते के बीच में आने की कोशिश ना करेI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...