disease related to sex
disease related to sex Credit: Istock

Overview: ये 5 तरह के किस आपकी सेक्स लाइफ को बना देंगे रंगीन, जरूर करें ट्राय

किस प्यार और इंटीमेसी का खूबसूरत तरीका है, लेकिन एक ही तरह के चुंबन से रिश्ते में उत्साह कम हो सकता है। नई-नई किस टेक्‍नीक से अपने रिश्‍ता को दें नया रूप।

Different Type of Kiss: चुंबन यानी किस प्यार और इंटीमेसी का एक खूबसूरत अहसास है।  यह न केवल दो लोगों के बीच की केमिस्ट्री को बढ़ाता है, बल्कि रिश्ते में रोमांच और उत्साह भी लाता है। लेकिन एक ही तरह के चुंबन से कभी-कभी वह जादू कम होने लगता है, जो शुरुआत में महसूस होता था। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में नया रंग और जोश भरना चाहते हैं, तो अलग-अलग तरह के किस ट्राय कर सकते हैं। ये न केवल आपके पार्टनर को हैरान कर देंगे, बल्कि आपके रिश्ते को और भी रोमांटिक और रोमांचक बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे किस स्‍टाइल्‍स के बारे में, जो आपकी सेक्स लाइफ को कलरफुल बना देंगे।

बेली बटन किस

Different Type of Kiss
Belly button what

पेट की नाभि यानी बेली एरिया पर किस करना एक बेहद रोमांटिक और सेक्सी अहसास देता है। यह न केवल प्यार भरा होता है, बल्कि इसमें एक अंतरंग और चंचल भावना भी होती है। आप अपने पार्टनर की नाभि पर हल्का-हल्का किस कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो जीभ का उपयोग करके इसे और रोमांचक बना सकते

फ्रेंच किस

फ्रेंच किस एक क्लासिक किस है, जो हमेशा असरदार होती है। इसे फ्रेंच इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें जुनून और रोमांस का गहरा मिश्रण होता है। इसके लिए अपने पार्टनर को अपनी बाहों में लें, उन्हें करीब खींचें और गहरे जुनून के साथ किस करें। इसमें जीभ का हल्का उपयोग इसे और भी इंटीमेट बनाता है। यह किस आपके पार्टनर को प्यार और उत्साह का अहसास दिलाएगा, जिससे आपकी सेक्स लाइफ में नया जोश आएगा।

ईयर किस

ईयर किस यानी कान पर किस आपके पार्टनर को आश्चर्य और उत्तेजना से भर देगा। पीछे से अपने पार्टनर को गले लगाएं, उनके कान में कुछ रोमांटिक फुसफुसाएं और फिर उनके कानों पर हल्के-हल्के किस करें। आप चाहें तो जीभ से हल्का स्पर्श या हल्का काटना भी आजमा सकते हैं। यह चुंबन बेहद सेक्सी और रोमांटिक होता है, जो आपके पार्टनर को तुरंत मूड में ला सकता है। यकीन मानिए यह आपके रिश्ते में एक नया रोमांच जोड़ेगा।

नेक किस

Neck kiss
Neck kiss

नेक किस यानी गर्दन पर चुंबन आपकी सेक्स लाइफ को और भी रोमांचक बना सकता है। अपने पार्टनर को प्यार से पकड़ें, उनके होंठों पर किस करें और फिर धीरे-धीरे उनकी गर्दन पर किस करना शुरू करें। आप जीभ का हल्का उपयोग करके इसे और कामुक बना सकते हैं। यह आपके पार्टनर को उत्तेजित करेगा और उनकी सांसें तेज कर देगा। यह चुंबन न केवल कपल्‍स के बीच इंटीमेसी बढ़ाता है, बल्कि आपके रिश्ते में जुनून की आग भी जलाता है।

नोजी-नोजी किस

नोजी-नोजी किस एक चंचल और प्यारभरा किस है, जो आपके रिश्ते में मासूमियत और प्यार का अहसास लाता है। इसमें आप और आपका पार्टनर अपनी नाक को एक-दूसरे की नाक से रगड़ते हैं. यह छोटा सा इशारा बहुत अंतरंग और प्यारा होता है, जो धीरे-धीरे लिप-लॉक या डीप माउथ किस में भी बदल सकता है।

किस के फायदे

किस न केवल आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ाता है, बल्कि यह तनाव को कम करने, मूड को बेहतर करने और आपसी बंधन को मजबूत करने में भी मदद करता है। अलग-अलग तरह के चुंबन आजमाने से आप अपने पार्टनर के साथ नई-नई भावनाओं को तलाश सकते हैं। यह आपके रिश्ते में उत्साह और ताजगी लाता है, जिससे आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आते हैं।

किस करते वक्‍त बरतें सावधानियां

– चुंबन करते समय अपने पार्टनर की सहमति और उनकी पसंद का ध्यान रखें।

– हर व्यक्ति की पसंद अलग होती है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके पार्टनर को आपका चुंबन सहज और आनंददायक लगे।

– स्वच्छता का भी ध्यान रखें, ताकि यह अनुभव और भी सुखद हो।