Kinky Sex Ideas
Kinky sex ideas

सेक्स लाइफ को बनाना है रोमांटिक तो अपनाएं किंकी सेक्स आइडियाज

अगर आपको भी अपना रिश्ता बोरिंग लग रहा है तो आप अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाने के लिए किंकी सेक्स आइडियाज अपना सकते हैं।

Kinky sex ideas: सेक्स लाइफ में अगर कुछ नया ना किया जाए तो सेक्स लाइफ बोरिंग लगने लगती है और इसकी वजह से ऐसा भी महसूस होने लगता है कि पार्टनर का प्यार और झुकाव कम हो गया है। इसलिए सेक्स लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ जरूर करते रहना चाहिए, ताकि रिश्ता अच्छे से चल पाए। अगर आपको भी अपना रिश्ता बोरिंग लग रहा है तो आप अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाने के लिए किंकी सेक्स आइडियाज़ अपना सकते हैं।  अब आप सोच रहे होंगे कि किंकी सेक्स आइडियाज़ क्या होते हैं? तो आइए जानते हैं इसके बारे में ताकि आप भी अपनी असल जिंदगी इसे अपनाकर अपनी सेक्स लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।

What is kinky sex?
What is kinky sex?

किंकी सेक्स का मतलब होता है बोरिंग सेक्स लाइफ को रोमांचक और रंगीन बनाना। यह एक तरह की यौन गतिविधि होती है, जिसके द्वारा सेक्स को मजेदार व आनंददायक बनाया जाता है। इसमें पार्टनर अपनी सेक्स लाइफ में कुछ अलग और नया ट्राई करते हैं, जो उन्होंने पहले नहीं किया होता है।

Kiss your partner and take them to the mirror
Kiss your partner and take them to the mirror

अधिकांश कपल की सेक्स लाइफ बिस्तर और सोफे तक ही सीमित रह जाती है। ऐसे में आप कुछ अलग और एक्साइटिंग करने के लिए पार्टनर को किस करते हुए मिरर तक लेकर जाएँ, दोनों एकदूसरे को मिरर में देखते हुए किस करें। जब इस तरह से आप अपने पार्टनर को खुश देखते हैं तो आपका रिश्ता काफी मजबूत होता है और आपके बीच कभी भी दूरियां नहीं आती हैं। 

Whisper lovingly in your partner's ear
Whisper lovingly in your partner’s ear

कई बार पार्टनर से प्यार भरी बातें करना भी सेक्स लाइफ में जान डालने का काम करती है। आप प्यार से पार्टनर से बात करें। उनकी बॉडी की तारीफ करें, उन्हें बताएं कि उनका साथ आपको कितना अच्छा लगता है। जब आप इस तरह की बातें अपने पार्टनर को रोमांटिक अंदाज़ में बताते हैं तो उन्हें काफी अच्छा लगता है और वे आपके करीब आने की कोशिश करते हैं।

Sex chat with your partner
Sex chat with your partner

अपनी सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ सेक्स चैट करें। इसके लिए अपने फोन से मैसेज करके अपने पार्टनर के करीब जाने की कोशिश करें। आपका इस तरह से मैसेज करना आपके पार्टनर को भी रोमांटिक बना देगा और आप एकदूसरे के साथ प्यार भरा समय बिता पाएंगे।

Increase excitement with blindfold
Increase excitement with blindfold

सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने के लिए ब्लाइंडफोल्ड भी कारगर तरीका माना जाता है। इसमें पार्टनर की आँखों पर पट्टी बांधकर एक्साइटमेंट को बढ़ाया जाता है। आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसा कर सकते हैं, अपने पार्टनर की आँखों पर टाई या रूमाल, दुपट्टा का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आंखों पर पट्टी बांधने से एक्साइटमेंट काफी बढ़ती है और पार्टनर का टच भी अच्छा लगता है।

आप सोच रहे होंगे कि पार्टनर के साथ सेक्स टॉयज की क्या जरूरत है? कहीं इसकी वजह से आपका रिश्ता खराब ना हो जाए। पर यकीन मानिए ऐसा कुछ भी नहीं होगा, बल्कि इससे आप अपनी सेक्स लाइफ में कुछ नया कर पाएंगे और आप दोनों के लिए भी यह एक अच्छा अनुभव होगा।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...