Bowl of flavorful Mexican rice garnished with fresh herbs, served on rustic fabric with cherry tomatoes in background – Mexican rice recipe.

summary: रेस्त्रां जैसी टेस्टी मेक्सिकन राइस बनाएं घर पर

टमाटर, लहसुन, शिमला मिर्च और मसालों से बनी ये स्पाइसी मेक्सिकन राइस टाकोस या बुरिटो के साथ परोसें। स्वाद और रंग दोनों में लाजवाब ये रेसिपी बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आएगी।

Mexican Rice Recipe: मेक्सिकन राइस जिन्हें अक्सर स्पेनिश राइस भी कहा जाता है। मैक्सिकन व्यंजनों में इसकी एक ख़ास जगह है। यह स्वादिष्ट चावल टमाटर, प्याज़, लहसुन और कुछ ख़ास ट्रेडिशनल मसालों के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मसालेदार होता है। इसका सुनहरा-लाल रंग देखने में काफी खूबसूरत लगता है। मेक्सिकन राइस को अक्सर टाकोस , बुरिटो, या किसी भी मैक्सिकन डिश के साथ एक साइड डिश की तरह परोसा जाता है। इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली ताज़ी सब्ज़ियाँ और मसाले इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं।

भारतीय स्वाद से इसका स्वाद थोड़ा मेल खाता है इसलिए ये हमारे भारत में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

बासमती चावल – 1 कटोरी ( 20 मिनट साफ़ पानी में भिगो कर रख लें )

Mexican Rice Recipe
Mexican rice served in a colorful bowl with cilantro garnish.

प्याज़ – 2

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 चम्मच

टमाटर प्यूरी –  2  कप

लहसुन – 6 कलियाँ ( पेस्ट बनाएं या कद्दूकस करें )

स्वीट कॉर्न – आधा कप (उबले हुए)

गाजर – आधा कप (बारीक कटी)

मटर –  एक बड़ा चम्मच कप (उबली लें )

टमाटर सॉस – 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई )

लाल शिमला मिर्च  –  1 कप ( बारीक काट लें )

लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच

जीरा – आधा  छोटा चम्मच

नींबू का रस – 2 चम्मच

हरा धनिया – गार्निश के लिए

एक गहरे और मोटे तले वाले पैन में पानी उबालें। अब इस पानी में भीगे हुए चावल डालें और लगभग 70-80  प्रतिशत तक पका लें। पकने के बाद चावल को छानकर अलग रख दें। इस बात पर ख़ास ध्यान दें कि चावल ज़्यादा न पके, नहीं तो वह टूट कर खराब हो सकता है।

Close-up of Mexican rice
Close-up of Mexican rice

अब एक कढ़ाई या गहरे पैन में तेल अच्छी तरह से गर्म करें। गरम तेल में जीरा डालें और जब वो चटकने लगे, तब बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल दें। प्याज़ को ज्यादा ना जलाएं बस हल्का सुनहरा होने तक ही भूनें। अब भुने हुए प्याज में लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें।

अब इसमें गाजर, मटर, कॉर्न और शिमला मिर्च डालें। इन्हें मध्यम आंच पर 4 -5 मिनट तक भूनें ताकि ये सामग्री हलकी सी नरम हो जाएँ लेकिन साथ में इसका कुरकुरापन भी बना रहे।

अब टमाटर की प्यूरी डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। 7 -8 मिनट तक अच्छी तरह पकाएँ या जब तक मसाला तेल ना छोड़ने लगे तब तक लगातार चलकर भूनते रहे ताकि ये सामग्री जल ना पाए। इसके बाद टमाटर सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें ताकि स्वाद बना रहे।

अब इसमें उबले हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाएं ताकि चावल के दाने टूट ना पाएं। अब ये पूरा मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद आंच हलकी धीमी करके इसे धक् दें और इसी तरह ढककर 5 मिनट तक पकाएँ, ऐसा करने से सरे मसालों का स्वाद चावल में पूर्ति तरह से समा जाएगा।

अब गैस बंद करें और ऊपर से नींबू का रस डालें। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऊपर से हरा हरे धनिया डाल कर गरमा-गरम सर्व करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...