Sex Problem: हमारी जीवनशैली और खानपान का प्रभाव सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पुरुषों की प्रजनन क्षमता दिन पर दिन कम होती जा रही है। यही वजह है कि कई कपल्स बच्चा न होने के कारण IVF और सेरोगेसी जैसी प्रक्रिया का सहारा ले रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी का कारण उनकी ऐसी आदतें हैं जो देखने में भले ही सामान्य लगती हैं लेकिन उनका प्रभाव खतरनाक होता है। आख्रिर पुरुषों की कौन सी आदत उनके स्पर्म काउंट को कम कर रही हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
मास्टरबेशन करना

डिजिटल युग के चलते नई जनरेशन को अपनी उम्र से पहले ही सेक्स और इससे जुड़ी तमाम बातों की जानकारी हो रही है। यही वजह है कि 14 से 15 वर्ष की उम्र में ही बच्चे मास्टरबेशन करना सीख जाते हैं और इसका अभ्यास नियमित रूप से करते हैं। कच्ची उम्र में मास्टरबेशन करने से पुरुषों के स्पर्म काउंट पर प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि अधिक मास्टरबेशन करने से स्पर्म की मात्रा कम हो जाती है जिससे पुरुष बच्चे पैदा करने में असमर्थ हो रहे हैं।
अनयिमित लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल का हमारी हेल्थ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नशीले पदार्थों का सेवन, जंक फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अधिक तलाभुना खाना स्पर्म काउंट को कम करने के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। इसके अलावा पूरे दिन स्क्रीन का प्रयोग भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकता है। स्पर्म काउंट को बढ़ाने और सेक्स का लंबे समय तक आनंद लेने के लिए अक्सर पुरुष वियागरा और शिलाजीत जैसी दवाईयों का सहारा ले रहे हैं। दवाईयों का ओवरडाज शुक्राणुओं को कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
सिगरेट और शराब का सेवन
फैशन और स्टाइल के चलते युवा पीढ़ी सिगरेट और शराब के सेवन को कूल लाइफस्टाइल के लिए जरूरी मानती है। लेकिन बता दें कि अधिक मात्रा में शराब और सिगरेट का सेवन करने से स्पर्म पर भी असर पड़ता है। शराब में मौजूद कैमिकल्स पुरुषों के हार्मोन्स को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे सेक्स डिजायर में कमी और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं।
बढ़ता तनाव

वर्तमान में लोग अपने काम और कैरियर को अधिक तवज्जो देने लगे हैं। जिसकी वजह से उनकी पर्सनल और सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है। काम का बढ़ता तनाव पुरुषों के स्पर्म काउंट की कमी का कारण बन गया है। पुरुष और महिलाएं दोनों सेक्स करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार नहीं होते। जिस वजह से वह पेरेंटहुड के सुख से वंचित रह जाते हैं।
पुरुष कैसे बढ़ाएं स्पर्म काउंट
– स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पुरुष अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
– बाहर का तलाभुना और जंक फूड खाने की बजाय पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
– स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह पर शिलाजीत का सेवन भी किया जा सकता है।
– इसके अलावा कपल्स सेक्स एक्सरसाइज का भी अभ्यास कर सकते हैं।
– कपल्स को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए ताकि उनके बीच इंटिमेसी बढ़ सके।
– पुरुषों को शराब और सिगरेट की लत को भी कम करना होगा।
