Shabana and Javed stand together outdoors in front of a historic Gothic-style building with large windows and ornate stonework in london.
Shabana and Javed setting couple goals.

Summary: शादी में रोमांस कैसे ज़िंदा रहे? शबाना-जावेद का फॉर्मूला

शबाना और जावेद की जोड़ी यह सिखाती है कि लंबे रिश्ते में रोमांस को बनाए रखना मुश्किल नहीं, बस जरूरी है—स्पेस, समय, सम्मान और छोटी-छोटी बातों के जरिए प्यार जताना।

Javed and Shabana Romance: शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड की वो जोड़ी है जिन्हें देखने भर से लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। अक्सर ही दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे के साथ प्यार भरी नोंक झोंक करते नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर भी उनकी लव लाइफ कुछ कम नहीं। हाल ही में शबाना आजमी ने जब अपना 75 वां जन्मदिन मनाया तो उनका और जावेद साहब का डांस वाला विडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस डांस में उन दोनों की कैमिस्ट्री बहुत स्ट्रॉन्ग नजर आ रही है। रही बात रोमांस की वो तो एक अलग ही लेवल पर है। इस आर्टिकल में हम जानते हैं शबाना जावेद से जानते हैं शादी में रोमांस को बनाए रखने के मंत्र

दोनों के पास अपना एक मैं है

दोनों ही बॉलीवुड में सक्रिय हैं और दोनों अपने अपने काम में मस्त और व्यस्त हैं। अपने कामों को करने में दोनों की आजादी है। हाल ही में अरबाज खान के पॉडकास्ट पर जब शबाना आजमी से पूछा गया कि सलीम और जावेद अलग क्यों हुए तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, मैंने कभी उनसे पूछा नहीं। अब इस बात से अंदाजा से लगा सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को कितना स्पेस देते हैं। यही स्पेस एक शादीशुदा जिंदगी में रोमांस को बनाए और बचाए रखने के लिए चाहिए होता है। तो सबसे पहले देखते हैं शबाना और जावेद का वो डांस वाला विडियो जो उनके प्यार की एक बानगी है। यह विडियो निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

दोनों एक दूसरे के रिश्ते को संभालते हैं

शबाना और जावेद दोनों एक दूसरे के साथ रिश्तों पर काम नहीं करते, बल्कि वो दोनों एक दूसरे के रिश्तों को भी बहुत अच्छे से संभालते और संवारते हैं। जहां जावेद अख्तर अपने ससुर कैफी आजमी की आज भी बहुत इज्जत करते हैं वहीं शबाना जावेद के बच्चों फरहान और जोया की एक बहुत अच्छी दोस्त हैं। वहीं उनके जावेद की पहली वाइफ हनी के साथ के साथ भी रिश्ता दोस्ताना है।

शबाना के सोशल मीडिया में जादू है

शबाना आजमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो वो उनके और जादू(जावेद अखतर का निक नेम) के प्यार की एक बानगी सी नजर आता है। वे अक्सर अपने और जावेद के फोटोज और विडियो इस पर अपलोड करती हैं। लेकिन जादू शायद सोशल मीडिया पर थोड़े कच्चे हैं। उनके कुछ ही विडियो ही सोशल मीडिया पर अपलोडेड हैं।

समय देते हैं

एक शादी में रोमांस को बनाए रखने के लिए सबसे जरुरी चीज होती है समय जो दोनों ही एक दूसरे को भरपूर देते हैं। वो लड़ते हैं, झगड़ते हैं लेकिन फिर एक हो जाते हैं। वो समय मिलने पर वेकेशंस पर जाते हैं। हां हर आम कपल की तरह दोनों को एक दूसरे से कुछ प्यार उलाहना भी देते हैं। जैसे अक्सर शबानी आजमी कहती हैं कि लोगों को लगता होगा कि जावेद बड़े रोमांटिक हैं लेकिन वो बिल्कुल भी नहीं हैं। हां लेकिन एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे फूल पसंद हैं और जावेद साहब ने मेरे लिए बहुत से फूल खरीदे थे।