Summary: शबाना आज़मी के बर्थडे पर बॉलीवुड सितारों ने लगाई महफ़िल
शबाना आज़मी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारे जमकर थिरकते और जश्न मनाते दिखे। रेखा, माधुरी, विद्या और जावेद-शबाना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Shabana Azmi Birthday: बीते दिन शबाना आज़मी का जन्मदिन था। जिसे बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार मस्त मौला अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। यहां पर कई हसीन चेहरे नजर आए जिनमें रेखा से लेकर माधुरी दीक्षित तक शामिल है। इस बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें ये अदाकाराएं डांस करते दिखाई दे रही।
शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित और रेखा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें परिणीता के गाने ‘कैसी पहेली जिंदगानी’ पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। शबाना आज़मी ने ये डांस शुरू किया, जहां परिणीता गर्ल विद्या और अन्य एक्ट्रेस उनके साथ थी।
शबाना के जन्मदिन पर सितारों की महफिल
शबाना आजमी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की महफिल सजी। यहां रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकार दिखाई दिए। सभी ने केक कटिंग करने के साथ अलग-अलग गानों पर जमकर डांस किया।
सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर संजय कपूर ने इस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो शबाना आज़मी। क्या शानदार शाम थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में रेखा को OG क्वीन बताया। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर और विद्या बालन को टैग भी किया।”
जो वीडियो सामने आया है उसमें माधुरी दीक्षित लाल रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। रेखा ने ब्लैक एंड व्हाइट स्टाइलिश आउटफिट पहना है। विद्या बालन ग्रे कलर की ड्रेस में हैं और उर्मिला मातोंडकर बनारसी प्रिंट को-ऑर्ड पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।
जावेद अख्तर और शबाना का डांस
इस सेलिब्रेशन से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें शबाना आज़मी अपने पति और लेखक जावेद अख्तर के साथ पार्टी में चार चांद लगाती नजर आई। जावेद ने अपनी पत्नी के साथ डांस किया और हर कोई उनका दीवाना हो गया। हर कोई इस क्यूट मोमेंट को अपने कैमरा में कैद करता दिखाई दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर शबाना आजमी ने रेड और ब्लैक गाउन पहना हुआ था। उनके साथ ट्विनिंग करते हुए जावेद ने रेड कुर्ता और ब्लैक नेहरू जैकेट पहनी थी।
सबसे पहले तो इन दोनों ने अपनी ट्विनिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद यह प्रिटी लिटिल बेबी पर डांस करते हुए दिखाई दिए। इन दोनों का यह रोमांटिक अंदाज हर किसी को पसंद आया। इन्हें डांस करता देख हर कोई अपना फोन निकाल कर वीडियो बनाता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। हर किसी का कहना है कि जावेद अख्तर को अपनी पत्नी से बहुत प्यार है। फराह खान ने अपने सोशल मीडिया से इस कपल का रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया है।
ये नामी सितारे हुए शामिल
बीती रात हुई पार्टी में बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरों को देखा गया। इनमें रेखा, उर्मिला मातोंडकर, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, मनीष मल्होत्रा, सोनू निगम शामिल थे। जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें यह सितारे दिखाई दे रहे हैं। जितनी भी तस्वीर और वीडियो सामने आई है वह तेजी से वायरल हो रही है।
