बॉलीवुड की यूं तो काफी जोड़ियां हमेशा सुर्खियों में शुमार रहती है। कभी सैफीना तो कभी दीपवीर लेकिन अभी सबसे ज्यादा सुर्खियों का विषय बने हुए है कैटरीना और विक्की। जी हां, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक फिलहाल इनदोनों की खबरें हर जगह फैली हुई है। एक ओर जहां बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल है। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं हर जगह शुमार है, हालांकि अभी तक दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।

 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फिलहाल इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी बन गई है। वहीं कुछ समय पहले ही कैटरीना ने एक स्टोरी अपने इंट्राग्राम पर डाली थी जिसके बाद से ही दोनों की कहानी उफान पर आगे है। वहीं इस स्टोरी को फैन्स का मानना है कि इस फोटो में कैट के साथ विक्की है। दरअसल कैट ने एक फोटो स्टोरी पर डाली थी जिसमे वे किसी के गले लगी हुई है और वही कलर की टीशर्ट में विक्की ने भी फोटो अपलोड की थी। जिसके बाद से ही उद्दंग मच गया था। दोनों ने भले ही चुप्पी साध रखी है। कैटरीना और विक्की दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर एक शब्द तक नहीं बोला है लेकिन वो कहते हैं धुआं वहीं होता है जहां आग होती है।

हर्षवर्धन कपूर ने लगाई मुहर

आपको बता दें कि, हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी कैट और विक्की के रिश्ते पर लगभग मुहर लगा ही दी है। जिसके बाद कैटरीना और विक्की के रिलेशन की खबरें खूब छाईं हुई है। हर्षवर्धन ने बताया है कि दोनों साथ हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन से एक सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने इस खबर को पुख्ता किया। उनसे पूछा गया था कि इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी अफवाह है, जो उन्हें लगता है सही है या फिर पीआर मूव। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘विकी और कटरीना साथ हैं और यह सच है।’

ऐसे बढ़ी दोनों की नजदीकियां

दोनों के बीच नजदीकियों का सिलसिला टीवी शो “कॉफी विद करण” के सेट से बढ़ा था। दरअसल, करण के टॉक शो में जब कैटरीना कैफ पहुंची थीं तो उनसे सवाल पूछा गया था कि किस एक्टर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी रहेगी। इस सवाल के जवाब में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल का नाम लिया था। इसके ठीक बाद करण के शो में विक्‍की कौशल और आयुष्‍मान खुराना पहुंचे थे। तब करण जौहर ने विक्‍की को कटरीना के इस बयान के बारे में बताया। विक्‍की ने बताया कि यह सुनकर वह खुशी से ‘बेहोश’ होने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ❤ (@katvick_5872)

11 साल पहले की है कहानी

आपको बता दें कि, दोनों की शुरुआत भले ही अभी हुई हो लेकिन कैटरीना, विक्की की बचपन वाली क्रश है।  ये बात साल 2009 की है जब विक्की एक्टिंग क्लास ले रहे थे। दरअसल, एक एक्टिंग क्लास के दौरान विक्की को टास्क दिया जाता था कि कैमरा को लड़की समझकर उन्हें परफॉर्म करना है। तब विक्की कैमरे को कैटरीना कैफ समझकर डांस करते थे, वो भी कैटरीना कैफ के हिट गाने ‘तेरी ओर’ पर। इसका मतलब साफ़ है कि,बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही विक्की कैटरीना को अपना दिल दे चुके थे। वहीं अब लगता है भगवान ने विक्की की सुन भी ली।

View this post on Instagram

A post shared by ❤ (@katvick_5872)

विक्की ने किया प्रपोज़

वहीं विक्की और कैटरीना का पब्लिकली आमना-सामना हुआ एक अवॉर्ड शो के दौरान। इस अवार्ड शो के दौरान विक्की ने कैटरीना को डायरेक्ट शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था। हालांकि ये सभी जानते थे कि, यह महज एक मज़ाक में हो रहा है लेकिन दोनों के दिलों में घंटियां असल में उसी समय से बज गई थी। इसके बाद फिर दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया, विक्की की कार का कैटरीना के घर के बाहर घंटों तक खड़े रहना। उनका कैटरीना के घर स्पॉट होना इन सभी बातों ने लोगों की आंखे और कान खड़े कर दिए थे। और यही से दोनों के रिलेशन की खबरों ने आग पकड़ ली। बस अब सबको उनके पब्लिकली बोलने का इंतजार है।

कटरीना और विक्की की जोड़ी उनके फैंस को बहुत पसंद है। लोगो का कहना है कि दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट मैच है। दोनों को अब इस रिश्ते पर मुहर लगा देनी चाहिए और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Lifestyle - अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने शादी को बताया "ओवररेटेड", कहीं ये बड़ी बात 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com