टीवी इंडस्ट्री में और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने का सपना हर 2 में से 1 लड़की का होता हैं। वो हमेशा से चाहती है कि उनके आगे-पीछे लाखों की भीड़ हो, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स, लोग उनके बारे में जानना चाहते हो। लेकिन बॉलीवुड में और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखना इतना आसान नहीं है इस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते है। वहीं जहां एक ओर यहां कदम रखना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है इस इंडस्ट्री में बने रहना।

 

वहीं टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी किस्मत उन्हें इस फील्ड में ले आई है। ऐसे कई नाम है जो एक्टिंग करने से पहले कुछ और काम किया करते थे। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको उन सभी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी किस्मत इस इंडस्ट्री में आकर बिलकुल चमक गई है। गौरतलब है कि, हममे से कई लोग अपना खर्चा चलाने के लिए काम करते है। वहीं टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्री है जिनकी किस्मत उनके टीवी इंडस्ट्री तक ले आई है। चलिए जानते है ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में:

 

सना अमीन शेख

 

टीवी पर कई यादगार रोल अदा करने वाली सना अमीन शेख ने टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। वहीं सना एक चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में टीवी इंडस्ट्री के साथ जुड़ी थी। उन्होंने साल 1995 में सीरियल हसरतें में एक चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में काम किया था। हालांकि इसके बाद वे एक्टिंग से अलग हो कर एक लम्बे समय तक बतौर आरजे के रूप में काम किया। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2009 में टीवी सीरियल में “क्या मस्त है लाइफ” से एंट्री ली और इसके बाद से ही उनकी जिंदगी बदल गई। 

 

प्रीतिका राव

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल्स में कई याददार रोल अदा किए हैं। प्रीतिका ने सीरियल में “बेइंतेहा” से एंट्री की थी। वहीं अमृता राव ने जहां बॉलीवुड में अपनी एक ख़ास जगह बनाई वहीं दूसरी ओर उनकी बहन प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल्स में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। साथ ही आपको बता दें कि, एक्टिंग फिल्म में एंट्री मारने से पहले प्रीतिका ने फिल्म जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया है। साथ ही इस फील्ड में भी उन्होंने बहुत नाम कमाया।

 

निया शर्मा

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

टीवी के सुपर हिट सीरियल नागिन की फेम निया शर्मा ने भले ही जर्नलिज्म किया हो लेकिन उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज निया शर्मा को हर एक इंसान जनता है और सोशल मीडिया पर लाखो-करोड़ो लोग उनके फॉलो करते है। साथ ही कई लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेन्स और पर्सनालिटी की दीवानी है। आपको बता दें कि, एक्टिंग की इस दुनियां में एक्ट्रेस के रूप में मशहूर निया शर्मा ने दिल्ली से जर्नलिज्म की पढाई की थी। मुंबई आने से पहले निया ने बतौर जर्नलिस्ट काम किया है।

 

कृतिका सेंगर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मारी थी। इसके अलावा उन्होंने सीरियल ‘पुनर्विवाह’ के जरिए भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं कृतिका ने एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले एक ऐड एजेंसी में काम किया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी पहचान टीवी इंडस्ट्री से बनाई। वहीं आपको बता दें कि, कृतिका ने एक्टर नितिन धीर से शादी की है। नीतिन धीर को हम चेन्नई एक्सप्रेस के थंगाबलि के नाम से जानते है।

 

दीपिका कक्कड़

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

“ससुराल सिमर का” सीरियल की फेम दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। आज उन्हें लाखों लोग जानते है और लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते है। वहीं आपको बता दें कि, एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले दीपिका कक्कड़ ने जेट एयरवेज में काम किया था। यहां पर दीपिका ने बतौर एयर होस्टेस काम किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में एंट्री ली और उनकी किस्मत ही बदल गई।

 

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को आज हर एक इंसान जनता है वहीं दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में शुमार रहती है। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल की फेम दिव्यांका त्रिपाठी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इसके जरिए ही नाम कमाया है और बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्यांका ने अपना करियर ऑल इंडिया रेडियो के साथ शुरु किया था। मुंबई आने से पहले दिव्यांका ने राइफल अकादमी में बतौर अधिकारी काम भी किया था।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Gossip: अनुष्का से लेकर आलिया ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री से, बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com