Sex Fantasies
7 Interesting Sex Fantasies

Sex Fantasies: बात जब भी सेक्स की आती है, तो महिला हो या पुरुष दोनों की ही फीलिंग्स जरूरी नहीं है कि आपस में मेल खाएं। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हर किसी के दिल और दिमाग में सेक्स को लेकर कई तरह की फैंटसी चलती रहती है। ये फैंटसी ऐसी होती है जो आम तो हो सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि वो पूरी हो पाए। हालांकि ये सेक्स को लेकर कल्पनाएं दिमाग तक ही सीमित होती है। वो पूरी तो नहीं हो पाती लेकिन चाह उन्हें पूरा करने की ही होती है। तो आज हम आपको बताएंगे सेक्स को लेकर ऐसी फैंटसी जो लोगों के दिमाग में आम बात है। उसके लिए पढ़ते रहिये हमारा ये लेख।

1. मल्टीपार्टनर सेक्स– 

एक से ज्यादा व्यक्तियों के साथ सेक्स की फैंटसी हर किसी के मन में कभी ना कभी तो आई होगी। जो आम बात है। ये फैंटसी ज्यादातर पुरुषों को होती है। वो एक साथ दो महिलाओं के साथ सेक्स करने के बारे में सोचते हैं। ये फैंटसी ज्यादातर महिलाओं को बिलकुल पसंद नहीं होती।

2. रफ सेक्स

सेक्स के तरीके और सेक्स से जुड़ी कई तरह की बाते होती हैं, जिन्हें जानने की चाह हर किसी को होती है। रफ सेक्स की फैंटसी में अपनी पार्टनर को चोट पहुंचाकर जैसे, स्पैंकिंग, हंटर, गर्म मोम, काटना जैसी बातें शामिल होती हैं।

3. कुछ हटकर करने की चाह

हम सभी को अपने जीवन में बदलाव की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह सेक्स के बारे में भी है। एक तरह का सेक्स करते-करते जब इंसान बोर होने लगता है तो उसे कुछ अलग, कुछ हटकर सेक्स करने की फैंटसी होती है। आप ऐसी जगह के बारे में सोचते हैं और कल्पना करते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी कोशिश भी नहीं की होती।

4. सार्वजनिक जगहों में सेक्स फैंटसी

आमतौर पर देखा जाए तो ऐसा करना काफी परेशानी भरा रह सकता है। ये रोमांचित भी है लेकिन आपको इसके लिए अरेेेस्टस किया जा सकता है। इन बातों के परे भी कई लोगों की पार्क, ऑफिस, बीच और लिफ्ट में सेक्स करने की फैंटसी होती है। जिन्हें वो पूरा करना चाहते हैं।

5. ओपन रिलेशन

ओपन रिलेशन में अक्सर अपने प्रियजनों के साथी के साथ एक साथ सेक्स करने की फैंटसी लोगों के दिमाग में पनपती है। ऐसा सेक्स दोनों पार्टनर की अनुमति के साथ करने की है। ये सिर्फ फैंटसी नहीं होती ये कभी कभी वास्तविक विचार भी होते हैं।

6. सेक्स में अनोखापन

इस तरह के सेक्स की फैंटसी में महिलाएं अधिकतर महिलाओं के साथ सेक्स करने की सोचती हैं, वहीं पुरुषों के बारे में बात करें तो वो इस मामले में बिलकुल ही अनोखा सा सोचते हैं। वो हमेशा एक पुरुष के साथ या एक महिला ट्रांसजेंडर के साथ सेक्स के बारे में सोचते हैं।

7. महिलाओं को फोरप्ले की चाहत

अक्सर महिलाओं की सेक्स को लेकर फैंटसी काफी अलग होती है। जहां समुंद्र तट हो, चांदनी शाम हो, अपने पार्टनर के साथ दूर तक चलना फिर धीरे-धीरे उनका मूड बनाना। जहां महिलाओं को सेक्स करने की चाह और बढ़ जाती है। इस मामले में पुरुषों और महिलाओं दोनों की ही फैंटसी एकदम अलग होती है।

शोध के मुताबिक पुरुषों के दिल और दिमाग में सेक्स की फैंटसी महिलाओं की फैंटसी से कहीं गुना ज्यादा और बड़ी होती है। साथ ही इस तरह की इच्छाएं दोनों की मनोविज्ञानिक स्थिति के आधार पर अलग होती हैं।

यह भी पढ़ें-

सेक्स के तुरंत बाद महिलाओं को इन्फेक्शन से बचने के लिए बरतनी चाहिए ये 4 सावधानियां

सेक्स के लिए ये इशारे देते हैं पति

सेक्स से पहले क्या खायें