इन तरीकों से अपनी सेक्स लाइफ को बनाए और बेहतर: Sex Life Tips
Sex Life Tips

इन हैबिट्स और एक्सरसाइज से अपनी सेक्स लाइफ को बनाये और बेहतर

करियर के पीछे भगाते हुए कपल अपने सेक्स लाइफ को खत्म कर देते है या फिर एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हैबिट्स और एक्सरसाइज बताएँगे जिससे आप अपनी सेक्स लाइफ को अच्छी और बेहतर बना सकते है।

Sex Life Tips: दोस्ती और पार्टनर के साथ रिश्तें में केवल फर्क यहीं है कि पार्टनर के साथ आप रोमांटिक रूप से शारीरिक संबंध के साथ जुड़े होता है। पार्टनर के साथ एक हेल्दी रिश्ते के लिए सेक्स बहुत जरुरी संबंध है। अगर आपके पार्टनर के साथ इसकी कमी है तो आपके रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। वहीं कुछ लोग भागदौड़ भरी ज़िन्दगी के कारण रोमांटिक होने के बाद भी अपने रिश्ते को जवां नहीं रख पाते है। करियर के पीछे भगाते हुए कपल अपने सेक्स लाइफ को खत्म कर देते है या फिर एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हैबिट्स और एक्सरसाइज बताएँगे जिससे आप अपनी सेक्स लाइफ को अच्छी और बेहतर बना सकते है।

Also read: पटरी से उतरी प्यार की गाड़ी को फिर से ट्रैक पर ला सकते हैं ये 5 सवाल, पार्टनर से जरूर पूछें आप

रोजाना वर्कआउट करना ये सलाह तो आपको सभी देते है और आप ये सुन सुनकर बोर भी हो चुके होंगे लेकिन ये बिल्कुल सच भी है कि एक हेल्दी बॉडी के लिए रोजाना वर्कआउट बहुत फायदेमंद रहता है। हेल्दी और फिट बॉडी आपकी सेक्स लाइफ को भी अच्छी बनाती है। आप योग, डांस और एक्सरसाइज के जरिये खुद को फिट बना सकते है। इसके साथ साथ अच्छा नींद और पौष्टिक खाना आपको अच्छी स्ट्रेंथ देता है जिससे आपकी सेक्स की इच्छा बढ़ती है और आप सेक्स को एन्जॉय कर पाते हैं।

Sex Life Tips
workout

बेहतर सेक्स के लिए प्राइवेट बॉडी पार्ट्स का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। अगर आपकी वैजाइना का ड्राई, बदबू और खुजली है तो इससे आपका सेक्स एक्सपीरियंस बर्बाद हो जाता है। इसलिए सफाई का पूरा धान रखें। इसके साथ ही लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल कर सेक्स को एन्जॉय करें।

sleeping
sleeping

नींद पूरी न होने की वजह से जहाँ आपकी बॉडी को इफ़ेक्ट होता है इसके साथ ही आपकी नींद आपके सेक्स ड्राइव को भी इफ़ेक्ट करती है। अगर आप बेहतर सेक्स लाइफ को एन्जॉय करना चाहते है तो रोजाना 8 घंटे की पूरी नींद लें।

पेल्विक मसल्स को मजबूत करने के लिए किगल एक्सरसाइज करें। पेल्विक एरिया की मांसपेशिया को मजबूती देके सेक्स के लिए उत्तेजित करने का काम करता है। इसलिए रोजाना इस एक्सरसाइज को करें।

लड़का हो या लड़की सेक्स को लेकर दोनों के अंदर ही अलग अलग फैंटसी होती है। इसलिए दोनों पार्टनर को अपनी अपनी फैंटसी को लेकर बात करनी चाहिए और उसे खुलकर एन्जॉय भी करना चाहिए। ऐसा करने से सेक्स साइकिल में नयापन आएगा जिससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर होगी।

fantasy
fantasy

सेक्स कोई रोजमर्रा का काम नहीं है। इसे एन्जॉय करना प्यार और इंटिमेसी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। अपने पार्टनर को अपने पसंद की चीज़ें बताएं, ये मान लेना कि उसे सब पता होगा और वो खुद करें तो ऐसा मुमकिन है। आप दो अलग अलग इंसान है इसलिए आपकी पसंद नापसंद अलग अलग होंगी। एक दूसरे को प्लेजर देने के लिए अपने पार्टनर को सिखाएं।

खुद को नियमित रूप से संतुष्ट करें कहते हैं अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई और क्या ही करेगा। इसलिए नियमित रूप से मास्टरबेट करें जिससे आप समझ पाएंगे कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। इसके साथ ही इससे आप अपनी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना पाएँगे।  

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...