Be A Better Lover: हर रिश्ते में कुछ न कुछ खास होता है। रिश्ते की शुरुआत में जुनून, डीप इंटिमेसी और सोलफुल सेक्स होता है। इंटिमेसी केवल सेक्सुअल ही नहीं होता, ये तो वास्तव में एक निकटता की भावना है। ये भावना तब उत्पन्न होती है जब आप दूसरे व्यक्ति के प्यार पर संदेह नहीं करते और अपने पार्टनर को पूरे दिल से प्यार करते हैं। यही खासियत होती है एक बेटर लवर कि जो केवल बेडरूम में ही नहीं बल्कि बेडरूम के बाहर अपने पार्टनर को अपने होने का अहसास दिलाता है। हालांकि हर कोई इस हुनर में माहिर नहीं होता लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको बेटर लवर बनने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
नॉन सेक्सुअल टच

बेडरूम में होने वाला प्यार केवल कुछ ही समय के लिए होता है लेकिन यदि आप पूरे दिन इस भावना को महसूस करना चाहते हैं तो नॉन सेक्सुअल टच का सहारा ले सकते हैं। हाथ पकड़ना, टच करना, छेड़खानी करना या मसाज करने से भी आप बेटर लवर की कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं। कई बार एक लंबा फ्रंट-टू-फ्रंट हग आपको आपके साथी के करीब ला सकता है।
सरप्राइज
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे स्वीट सरप्राइज पसंद न हो। यदि आपके साथी का दिन खराब चल रहा हो या उसका मूड खराब है तो आप उसकी पसंद का डिनर तैयार करके सरप्राइज दे सकते हैं। इंटिमेसी क्रिएट करने के लिए आप छोटे-छोटे काम कर सकते हैं। हसबैंड या वाइफ एक दूसरे की मसाज कर सकते हैं, जो आपको बेडरूम के बाहर भी रोमांटिक बनाने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
लव नोट्स
रिश्ते को अधिक रोमांटिक बनाने के लिए पहले लव लेटर का काफी चलन था लेकिन अब सिर्फ एक लव नोट से ही काम चल जाता है। बेडरूम से बाहर खुद को बेटर लवर साबित करने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए छोटे-छोटे लव नोट छोड़ सकते हैं। जैसे कॉफी टेबल पर, फ्रिज पर, टिफिन में या बेड पर सिर्फ एक नोट चिपका दें, जिसपर अपनी भावनाओं को लिखें। यकीन मानिए ये आपके पार्टनर को अधिक रोमांचकारी लगेगा।
ओपन कम्यूनिकेशन

एक इंटिमेट रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए ईमानदारी और खुलापन सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को अपनेपन का एहसास कराने के लिए ओपन कम्यूनिकेशन का सहारा लें। ओपन कम्यूनिकेशन का मतलब है कि आप अपने पार्टनर से हर विषय पर बिना किसी संकोच के बात कर सकते हैं। इससे आपको अपनी फीलिंग शेयर करने का मौका भी मिल जाएगा।
मूड क्रिएट करें
सेक्स एक ऐसा साधन है जो आपके रिश्ते को मजबूत करता है। अधिकतर सेक्स सोच-समझकर या गलती से हो जाता है। लेकिन यदि आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं तो उनका मूड क्रिएट करें। सेक्स की शुरुआत करने से पहले कमरे की रोशनी कम करें, सॉफ्ट म्यूजिक लगाएं या कैंडल्स सजाएं। जैसा आपके पार्टनर को पसंद हो वैसा रोमांटिक सेक्स का माहौल बनाएं। ऐसा करने से आप एक बेटर लवर बन सकते हैं।
