Face Reading Tips: समुद्रशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर के अंगों के आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के चेहरे की बनावट, हथेलियों के आकार और तलवों की आकृति से उसके आचरण, व्यवहार, स्वभाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती हैं। व्यक्ति के चेहरे पर सब लिखा होता है और व्यक्ति के चेहरे के आकार से उसकी सोच के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि चेहरे के विभिन्न आकार से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कौनसी बातें जानी जा सकती है।
लंबे और पतले चेहरे वाले लोग

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि लंबे चेहरे वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व बहुत अधिक प्रभावशाली होता है। लंबे चेहरे वाले व्यक्ति बात करने में बहुत अधिक चतुर होते हैं और दूसरों को अपनी बातों से बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। हंसमुख स्वभाव के कारण लंबे चेहरे वाले लोग खुशनुमा जिंदगी जीते हैं। साथ ही ऐसे लोग हर कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं। पतले चेहरे वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। ये किसी अन्य व्यक्ति के अधीन रहकर कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगो को दूसरों से आदेश सुनना पसंद नहीं होता है। पतले चेहरे वाले लोग दूसरों के मुंह पर सीधी बात बोलने में विश्वास रखते हैं। इन लोगों की सोच में नकारात्मकता ज्यादा होती है जिसके कारण यह हर वक्त चिंता से घिरे रहते हैं।
अंडाकार और गोल चेहरे वाले लोग

अंडाकार चेहरे वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। साथ ही अपने जीवन साथी के प्रति बहुत वफादार होते हैं। ऐसे लोगो को नए दोस्त बनाना बहुत पसंद होता है। अंडाकार चेहरे वाले लोग अपने जीवन में बहुत अधिक उपलब्धियां हासिल करते हैं। लेकिन अंडाकार चेहरे वाले लोगो को प्रेम संबंधों में धोखा मिलता है। अंडाकार चेहरे वाली महिलाएं काल के क्षेत्र में उन्नति करती हैं। साथ ही ऐसे लोग जीवन की सभी परिस्थितियों को नियंत्रित करना जानते हैं।
जिन लोगों का चेहरा गोल होता है, वो अपनी जिंदगी की कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखते हैं। गोल चेहरे वाले लोग जिंदगी को हंसी खुशी जीते हुए बिताते हैं। गोल चेहरे वाले लोग भावुक होते है। साथ ही ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं जिसके कारण इन्हें अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा सच्चे प्रेम की तलाश करते रहते है।
चौड़े या चौकोर चेहरे वाले लोग

चौकोर चेहरे वाले लोगों में नेतृत्व करने की कला होती है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। साथ ही यह दूसरों के सामने खुद को खुलकर व्यक्त करते है। चौकोर चेहरे वाले लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। अपनी बुद्धि के कारण ऐसे लोगो कठिन से कठिन परिस्थितियों का हल भी आसानी से ढूंढ लेते हैं।
यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए सही करें घर का वास्तु दोष, ऐसे दूर करें नकारात्मक ऊर्जा: Home Vastu Tips
