Men's Power Booster
Men's Power Booster

Overview:

अपनी डाइट में स्पेशल फूड शामिल करके भी आप अपनी सेक्स ड्राइव को इंप्रूव कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस समस्या का सटीक निवारण उपलब्ध है।

Men’s Power Booster: कामेच्छा के कम होने या सेक्स ड्राइव के कमजोर होने से कई बार पार्टनर से आपके रिश्तों में दूरी और खटास आ सकती है। कई बार यह टेंशन और डिप्रेशन का कारण भी बन जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इस समस्या के विषय में न सिर्फ खुलकर पार्टनर से बात करें, बल्कि उनका उपचार भी लें। अपनी डाइट में स्पेशल फूड शामिल करके भी आप अपनी सेक्स ड्राइव को इंप्रूव कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस समस्या का सटीक निवारण उपलब्ध है। 

सेक्स ड्राइव को बढ़ाने से पहले आपको इसके कमजोर होने के कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए।
Before increasing the sex drive, you should also pay attention to the reasons for its weakening.

सेक्स ड्राइव को बढ़ाने से पहले आपको इसके कमजोर होने के कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर की थकान के कारण भी कई बार कामेच्छा कम हो जाती है। खराब खानपान भी कामेच्छा पर बुरा असर डालता है। इसी के साथ कई बार टेंशन, डिप्रेशन, अकेलेपन और इमोशनल हेल्थ खराब होने का असर भी आपकी कामेच्छा पर पड़ता है। हालांकि अपनी डाइट में कुछ तत्वों को शामिल करके आप इस समस्या से काफी हद तक मुक्ति पा सकते हैं।    

खजूर महिलाओं और पुरुषों दोनों के यौन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जिससे आपको ऊर्जा मिलती है। जिसका सेक्स ड्राइव पर सकारात्मक असर पड़ता है। विटामिन ए से भरपूर खजूर में एस्ट्रोजन और फ्लेवोनोइड भी होते हैं, जो स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों को बढ़ाते हैं।  

नियमित रूप से अनार का सेवन करने से भी कामेच्छा बढ़ती है। यह पुरुषों के स्पर्म काउंट और महिलाओं की प्रजनन क्षमता दोनों बढ़ाने में मददगार हो सकता है। अनार में नाइट्रेट मौजूद होता है, जो जननांगों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी दूर हो सकती है। इसमें  मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। जिससे मूड अच्छा होता है। अनार के नियमित सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिसका सेक्स ड्राइव पर पॉजिटिव असर पड़ता है। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर भी बढ़ाता है।

मोरिंगा या सहजन सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के साथ ही आपकी सेक्सुअल हेल्थ को भी सुधारता है। इसमें विटामिन ए, सी और डी होता है जो पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाते हैं। अध्ययनों के अनुसार मोरिंगा के फूल महिलाओं और पुरुषों के लिबिडो को नेचुरल तरीके से बढ़ाता है। मोरिंगा तनाव के हार्मोन कोर्टिसोल को भी कम करता है, जिससे टेंशन कम होता है और कामेच्छा बढ़ती है। आप डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर शहद और दूध में मिलाकर ले सकते हैं।  

अपनी डेली डाइट में कुछ सूप शामिल करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये सूप आपको अंदर से ताकतवर बनाते हैं। ऐसा ही एक सूप है जौ का। जौ का सूप पुरुषों में इरेक्शन को बेहतर करने में मददगार होता है। यह जननांगों में रक्त के संचार को बढ़ाता है। इसी के साथ काले चने का सूप भी आपको अंदर से ताकत देता है। यह कामेच्छा को भी बढ़ावा देता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...