Summary: सेक्स लाइफ पर टेक्नोलॉजी का असर और इसे सुधारने के 5 आसान तरीके
टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी आसान तो बनाई है, लेकिन अब यह रिश्तों और सेक्स लाइफ में दूरी ला रही है। बेडरूम में फोन से लेकर सोशल मीडिया तक, इन आदतों को बदलकर कपल्स अपनी रोमांस वापस पा सकते हैं।
Technology and Sex Life: टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। लेकिन अब हम इसके ऊपर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं, जिसकी वजह से यह हम पर हावी हो गया है। इसकी वजह से हम आलसी तो हो ही गए हैं, साथ ही साथ अपनों से भी दूर हो गए हैं। यहाँ तक कि इसका नकारात्मक असर हमारे बेडरूम पर भी पड़ता है, इसकी वजह से हमारी सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है। कपल्स एक कमरे में रहते हुए भी एकदूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और वे अपने फोन में ही व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो गया है कि टेक्नोलॉजी को सेक्स लाइफ पर हावी होने से रोका जाए। आइए जानते हैं इसे रोकने के 5 उपयोगी तरीके।
बेडरूम में ना करें फोन का इस्तेमाल

हम सब की यह आदत हो गई है कि फ़ोन में कोई नोटिफिकेशन आया हो या ना आया हो, हम अपने फ़ोन को चेक करते ही रहते हैं। नहीं तो बिना वजह के रील्स और शॉर्ट्स देखने में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं। यही आदत हम बेडरूम में आने के बाद भी करते हैं। हम अपने फोन में व्यस्त रहते हैं और हमारा पार्टनर अपने फोन में और फिर जब फोन से मन भर जाता है तो आँख बंद करके सो जाते हैं। ऐसे में रोमांस का समय ही नहीं मिलता है। इसलिए कपल्स को बेडरूम में नो फोन का रूल बनाना चाहिए, ताकि बेडरूम में वे सिर्फ एकदूसरे पर अपना ध्यान लगा सकें और समय दे सकें।
लोगों की देखादेखी करने से बचें

आज कल लोग अपनी पर्सनल जिंदगी के हर पल को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं। ऐसे में सबको देखकर आपके मन में भी देखादेखी करने का विचार आता है और आप भी अपने पार्टनर के साथ अपनी निजी तस्वीरें साझा करना चाहते हैं। अगर आप नहीं कर पाते हैं तो आपके मन में नकारात्मकता और जलन की भावना आने लगती है और आप अपने पार्टनर से नाराज हो जाते हैं। ऐसा करने से आपके बीच मनमुटाव तो आता ही है, साथ ही आपका रिश्ता भी कमजोर होता है, जो समय आप पार्टनर के साथ प्यार से बिता सकती थी, वह आप लड़ कर खराब करती हैं।
डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं

आप अपनी सेक्स लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए डिजिटल डिटॉक्स का तरीका अपनाएं। जब आपको कम समय मिले तो आप उसका उपयोग अपने पार्टनर से बात करने में करें, उनके साथ समय बिताने का नया-नया तरीका खोजें। जब आप ऐसा करना शुरू कर देंगे तो आप खुद देखेंगे कि कैसे आपका रिश्ता रोमांटिक बनता है।
पोर्न को कॉपी करने से बचें
कुछ लोग पोर्न देखकर अपने पार्टनर के साथ उसी तरह से सेक्स करने की कोशिश करने लगते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर को असहज महसूस होती है। आपको कॉपी करने के बजाए अपने पार्टनर के साथ मिलकर साथ में सेक्स को एक्स्प्लोर करना चाहिए।
वास्तविक अनुभव को प्राथमिकता दें

कभी-कभी कुछ लोग जब पार्टनर के सामने होते हैं तो वे अपने प्यार को नहीं दिखाते हैं, लेकिन जब वे दूर होते हैं तो पार्टनर पर खूब प्यार बरसाते हैं। ऐसा करने के बजाए आपको पार्टनर के साथ वास्तविक अनुभव पर जोर देना चाहिए।
