रीता कहती हैं कि मॉनसून उनको अपने पहले प्यार की याद दिला देता है। वो याद करती हैं, कैसे वो और उनका पार्टनर हाथों में हाथ डाले पूरा शहर घूम लेना चाहते थे। इतना ही नहीं एक खास दुकान से मिलने वाले प्याज के पकौड़े खाने का प्लान भी पक्का बना लिया जाता था। रीता आज सालों बाद भी मॉनसून आते ही उस समय के पन्ने खोल कर बैठ जाती हैं। लेकिन रीता अकेली नहीं हैं, बल्कि लगभग सभी लोग मॉनसून को प्यार और रोमांस से जोड़ कर देखते हैं। दरअसल कह सकते हैं कि सदियों से मॉनसून का सीधा रिश्ता रोमांस से जोड़ा जाता है। मगर क्यों? क्यों मॉनसून और रोमांस का कनैक्शन बना दिया जाता है? क्यों मन उड़ने से लगता है, इतनी ऊंची उड़ान कि लगता है मानो पूरी दुनिया में आप दोनों के अलावा कोई है ही नहीं। अब चूंकि तकरीबन रोज ही बारिश हो रही है, इसलिए इस सवाल का जवाब ढूंढना जरूरी हो गया है कि आखिर रोमांस और मॉनसून के तार मिलते कैसे हैं? क्यों रोमांस के पंख से खुल जाते हैं बारिश आते ही। चलिए पता करते हैं-
बरसात और छाता- 
बारिश से भीगी सड़क, आप, वो और छाता। कभी अपने पार्टनर के साथ एक छाते में कुछ कदम आगे बढ़ी हैं? अगर आपने ऐसा कभी भी किया है, तो इसके रूहाने एहसास को आप बेहतरी से समझ सकती होंगी। इस पूरे एहसास को आप ऐसे समझिए कि फिल्म में हीरो-हीरोइन को एक छाते में चलते हुए और बारिश के मजे लेते हुए देखना कितना अच्छा लगता है न। ये एक ऐसा जो बिना खुद मौजूद हुए ही बस देख कर महसूस किया जा सकता है, तो फिर इसमें कुछ तो खास होगा ही। उसमें खास है बारिश, वो बारिश जो बूंदों के साथ रोमांस भी बसरा देती है। 
बहुत सारी यादें-
बारिश एक ऐसा मौसम है, जिससे जुड़ी यादें, इस दुनिया में मौजूद हर शख्स के पास होती ही हैं। अब सोचिए, जो मौसम अकेला इतनी यादें बना लेता है, उसके होने भर से दिल में कितनी लहरें उठती जाती होंगी। याद कीजिए गर्मी के मौसम से जुड़ी रोमांस की यादें हैं क्या। जाड़े से जुड़ी भी कुछ यादें किसी न किसी के पास होंगी। लेकिन बारिश का मौसम हर किसी को कुछ न कुछ याद दिला ही देता है। 
बारिश और खानपान-
जैसा बारिश और यादों का रिश्ता है, वैसा ही खानपान का भी बारिश से रिश्ता है। कई सारे खानेपीने के ऐसे आइटम हैं जिन्हें हम सिर्फ इसलिए खा लेते हैं क्योंकि बारिश का मौसम है। फिर चाहे हमारी सेहत पर इसका गलत असर ही क्यों न हुआ हो। यही फील रोमांस का असर भी दिखा देता है। तब जब आप अपने पार्टनर के लिए पकौड़े बना देती हैं या फिर तब जब वो आपके लिए चाय बना कर ले आते हैं।
ये भी पढ़ें-