संघर्षों के बाद मिलता है कुछ नया

अंतराष्ट्रीय व्यापार बहुत कठिन क्षेत्र है और इस उद्योग में सबसे अधिक पुरुष होते हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। मुझे ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता जो महिलाएं ना कर सकें। मैं उन सभी चीजों को चुनौती देती हूं, जो लोगों को मुश्किल लगता है। मैंने व्यापर के क्षेत्र में शुरुआत एक एग्जीक्यूटिव के रूप में की थी। शुरुआत में इस काम में पैर जमाने में मुझे बहुत समय लगा और कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ-साथ मेरे लिए चीजें आसान होती गई और मुकाम बनता गया।

चुनौतियां जिंदगी का हिस्सा

सबसे बड़ी चुनौती मेरे लिए पुरुषों से भरे क्षेत्र में काम करने की कोशिश करना थी। रास्ते में समय-समय पर बहुत सी चुनौतियां आई लेकिन यह सब जिन्दगी का एक हिस्सा है। इस क्षेत्र में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बहुत खराब और गन्दी है। मैं एक ऐसे उद्योग में काम करती हूं, जहां केवल पुरुषों के लिए ही जगह है, लेकिन यहां खुद को साबित करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है।

विश्वास है सफलता का मंत्र

मैंने हमेशा से माना है कि कुछ भी असम्भव नहीं होता। हमेशा अपने आपको नई चुनौतियां देते रहें। कुछ समय बाद आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी भी भयानक परिस्थिति में अपने विश्वास को कमजोर ना पडऩे दें। यही मेरीसफलता का मंत्र है।

उद्योग में जगह बनाना मेरी उपलब्धि

मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि इस उद्योग में अपनी जगह बनाने में कामयाब होना है, जो हमेशा असम्भव माना जाता था। मैं समाज को कुछ देने में विश्वास रखती हूं और इसी कारण मैंने अपने जन्म स्थान पर एक स्कूल अडॉप्ट किया है, जहां लड़कियों को शिक्षा दी जाती है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। खुद कमाने की खुशी अपने आप में अलग होती है। मेरी सबसे बड़ी ताकत मैं खुद हूं।

ये भी पढ़े- 

राम कपूर के साथ फिर दिखेंगी साक्षी तंवर

हेल्थ नहीं बल्कि इस वजह से हिना खान ने छोड़ा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 

टीवी पर फिर आएगा ‘चंद्रकांता’, कलर्स और लाइफ ओके दोनों पर होगा प्रसारण 

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।