Women Special: जिंदगी कोई आसान चीज नहीं है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो जाती है। आज की हमारी गृहलक्ष्मी ऑफ द डे प्रीति खाड़डे की जिंदगी में भी कुछ कम चुनौतियां नहीं हैं। प्रीति मुंबई में अपने बेटे के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी लेकिन साल 2015 में जब उनकी मां का देहांत हुआ तो उन्हें वापस अपने शहर कोलकाता शिफ्ट होना पड़ा। वजह थी उनकी 47 साल की स्पेशल एबल्ड बहन। जिसकी शारारिक उम्र चाहे कुछ भी हो लेकिन दिमागी तौर से वह एक छह महीने के बच्चे की तरह है।
वह स्पा प्रोफेशन से जुड़ी थी और घर-घर जाकर महिलाओं को अपनी सर्विस देती थी। लेकिन अरबन कंपनी के साथ जब वह 2019 में जुड़ीं तो मानों तकदीर ने अपना रुख ही पलट दिया। आज वह आर्थिक रुप से सक्ष्म हैं। उनका कहना है कि मैं जानती हूं जीवन में कठिनाईयां हैं लेकिन हम हौसलों की मदद से इन्हें पार कर ही लेते हैं।
यह भी देखे-मैं वाउ गृहलक्ष्मी हूं-मीता बैनर्जी
