Summary : रामपुर के आसपास ऐसा बहुत कुछ है देखने के लिए
सर्दियों के दिनों में हल्की ठंड, धूप की नरमी और साफ़ आसमान इन जगहों के आकर्षण को और बढ़ा देते हैं। परिवार, कपल, सोलो ट्रैवलर्स हर किसी के लिए यहाँ कुछ न कुछ विशेष है।
Rampur Weekend Travel Ideas: अगर आप दिल्ली- लखनऊ हाईवे के इस शांत हिस्से से होकर गुजरते हैं तो रामपुर अक्सर सिर्फ़ एक पड़ाव जैसा लगता है। लेकिन। इसके आसपास ऐसा बहुत कुछ है जिसे देखने के लिए एक पूरा वीकेंड भी कम पड़ सकता है। रामपुर के नजदीक बसे शहर, किले, जंगल और जलस्रोत इतिहास, प्रकृति और संस्कृति का बेहद सुंदर मेल प्रस्तुत करते हैं। दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी, मुरादाबाद जैसे शहरों से इसकी आसान कनेक्टिविटी इसे वीकेंड ट्रिप के लिए और भी आकर्षक बनाती है। सर्दियों के दिनों में हल्की ठंड, धूप की नरमी और साफ़ आसमान इन जगहों के आकर्षण को और बढ़ा देते हैं। परिवार, कपल, सोलो ट्रैवलर्स हर किसी के लिए यहाँ कुछ न कुछ विशेष है।
नैनीताल

रामपुर से सिर्फ़ 75–80 किलोमीटर दूर नैनीताल उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। झील के किनारे बैठकर आती ठंडी हवा, बोटिंग का मज़ा, मॉल रोड की चहल-पहल और आसपास की पहाड़ी ट्रेकिंग। ये सब मिलकर यात्रा को एकदम ताज़गी से भर देते हैं। सर्दियों में यहाँ की सुबहें धुंध से ढकी होती हैं, जबकि दोपहरें धूप में चमकती हुई। परिवार और दोस्तों दोनों के लिए यह एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
रामपुर से लगभग 90–100 किलोमीटर दूर स्थित कॉर्बेट भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित नेशनल पार्क है। यहाँ की जंगल सफ़ारी रोमांच, प्रकृति और वाइल्डलाइफ़ का शानदार मिश्रण है। बाघ, हिरण, हाथी, मोर और सैकड़ों तरह के पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। ढिकाला और बिजरानी जोन सर्दियों में सबसे आकर्षक रहते हैं। अगर आप नेचर और फोटोग्राफी के प्रेमी हैं, तो यह वीकेंड का सबसे बेहतरीन विकल्प है।
बरेली

रामपुर से 45 किलोमीटर दूर बरेली छोटा शहर होते हुए भी अपने धार्मिक स्थलों और खाने-पीने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आला हज़रत दरगाह, त्रिवट्टी नाथ मंदिर और मज़ार-ए-आलम यहाँ के प्रमुख स्थल हैं। बरेली की चाट, लस्सी और मिठाइयों का स्वाद यात्रा में एक अलग ही आनंद जोड़ देता है। यहाँ की गलियाँ पुरानी संस्कृति और आधुनिक जीवन की हलचल का अनूठा मिश्रण हैं।
मुरादाबाद
रामपुर से मात्र 30 किलोमीटर दूर मुरादाबाद अपनी ब्रास कला और पुरातन शिल्प के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ब्रास बाज़ार की चमकदार दुकानों में घूमना एक अनोखा अनुभव देता है। रामगंगा नदी के किनारे की शांत हवा और स्थानीय भोजन का स्वाद वीकेंड को हल्का और सुकूनभरा बना देता है। यह जगह इतिहास, शिल्प और प्रकृति, यह जगह तीनों का संतुलित अनुभव प्रदान करती है।
काशीपुर

रामपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर उत्तराखंड का काशीपुर एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक शहर है। यहाँ का गर्जिया देवी मंदिर, मोटेश्वर महादेव और आसपास के शांत जंगल यात्रियों को आध्यात्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह की शांति देते हैं। काशीपुर का लोकजीवन, भोजन और शांत गलियाँ एक धीमी लेकिन खूबसूरत यात्रा का अनुभव कराती हैं।
रामपुर के आसपास का यह पूरा क्षेत्र विविधता से भरा हुआ है। कहीं घने जंगल, कहीं शांत झीलें, कहीं हलचल भरे बाज़ार और कहीं पहाड़ों की ठंडी हवा। वीकेंड ट्रिप के लिए ये जगहें न केवल सुविधाजनक हैं बल्कि आर्थिक रूप से भी बिल्कुल किफ़ायती भी है।
