Lemon Vastu Tips
Lemon Vastu Tips

Lemon Vastu Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों के बाहर मिर्च और नींबू लटकाते हैं या नया वाहन खरीदने के बाद उसके टायर के नीचे नींबू रखते हैं। यही नहीं, जब कोई नया सामान खरीदा जाता है, तो उसकी पूजा भी की जाती है, जिसमें नींबू का उपयोग खासतौर पर किया जाता है। यह सब केवल परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे धार्मिक और मान्यताओं से जुड़ी कई बातें होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों वाहन के नीचे नींबू रखा जाता है और इसके पीछे क्या मान्यता है।

इन दो ग्रहों से जुड़ा है नींबू

ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, नींबू का संबंध शुक्र और चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। नींबू का खट्टापन शुक्र से जुड़ा होता है और इसका रस चंद्रमा से, इसलिए इसे इन दोनों ग्रहों का प्रतीक माना जाता है। जब हम कोई नई चीज़, जैसे गाड़ी खरीदते हैं, तो उसके आसपास निगेटिव एनर्जी ज़्यादा होती है। इसी वजह से नई गाड़ी के नीचे नींबू रखने की परंपरा है, ताकि बुरी ऊर्जा का असर न हो। साथ ही आने वाले जीवन में भी इसकी वजह से कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

बुरी नजर से करता है सुरक्षा

मान्यता के अनुसार जब हम नया वाहन खरीदते हैं, तो उसके टायर के नीचे नींबू रखने का एक खास कारण होता है। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। लोग मानते हैं कि नया वाहन आकर्षण का केंद्र बनता है और उस पर दूसरों की नजर जल्दी लग सकती है। ऐसे में टायर के नीचे नींबू रखने से वाहन पर बुरी नजर का असर नहीं होता और वह सुरक्षित रहता है। इससे एक्सीडेंट होने की संभावना भी कम हो जाती है और लोगों के मन में भी तसल्ली बनी रहती है।

सफल यात्रा के लिए

इससे शुक्र और चंद्रमा ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। वाहन का पहिया जब नींबू के ऊपर से गुज़रता है, तो यह संकेत माना जाता है कि अब वाहन बुरी नजर से सुरक्षित है। कई लोग तो यात्रा पर निकलने से पहले भी यह उपाय करते हैं ताकि उनका सफर बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...