famous bird sanctuary
famous bird sanctuary

Famous Bird Century: घूमने के शौकिनों को बर्ड सेंचुरी भी आकर्षित करती है। बर्ड सेंचुरी यानि चिड़ियों का अपना अलग ठिकाना। वो ठिकाना, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं। ये वो जगह होती है जहां चिड़ियों को बिलकुल वो माहौल मिलता है जो उनके लिए मुफीद होता है। चिड़ियों को पेड़-पौधों का साथ मिलता है तो बाकी पक्षियों की दोस्ती भी। चिड़ियों के ऐसे ही एक ठिकाने को देखने की तमन्ना आपके दिल में भी है तो देश भर में फैली सुंदर बर्ड सेंचुरी का पता हम ढूंढ लाए हैं। ये वो बर्ड सेंचुरी हैं जो अद्भुत चिड़ियों के साथ प्रकृति की सौगात लिए आपका इंतजार कर रही हैं। कौन-कौन सी बर्ड सेंचुरी बननी चाहिए आपके लिए घूमने का  विकल्प, जान लीजिए-

भरतपुर बर्ड सेंचुरी, राजस्थान-

bharatpur bird sanctuary

दुनिया और देश की सबसे अच्छी बर्ड सेंचुरी में से एक इस जगह पर खासतौर पर सर्दी के समय चिड़ियों की ढेरों प्रजातियां आती हैं और दिल जीत लेती हैं। थार डेजर्ट में बसी इस सेंचुरी में अंदर झीलें और किले भी हैं। मतलब पक्षियों के साथ इतिहास की झलक भी मिलती है। भरतपुर बर्ड सेंचुरी राजस्थान के बहुत पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट में से एक है।

सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हरियाणा-

sultanpur national park

गुरुग्राम-झज्जर हाइवे पर सुल्तानपुर गांव में बनी ये सेंचुरी पहले सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी कही जाती थी लेकिन अब इसको सुल्तानपुर नेशनल पार्क कहा जाता है। ये सेंचुरी गुरुग्राम से 15 किलोमीटर तो दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर है। करीब 142.52 हेक्टेयर्स में बना ये पार्क कई सारी रंगीन विंग्ड प्रवासी पक्षियों का घर भी है। अंदर ही खूबसूरत सुल्तानपुर झील भी है। यहां पर कई सारे शिकारी पक्षियों की प्रजातियां भी मिल जाती हैं।

सलीम अली बर्ड सेंचुरी, गोवा-

goa bird sanctuary

गोवा समुद्र के लिए जाना जाता है लेकिन गोवा में बेहतरीन संचुरी भी है। सलीम अली बर्ड सेंचुरी का नाम  इंडिया के प्रसिद्ध बर्ड वॉचर सलीम अली के नाम पर रखा गया है। ये बर्ड सेंचुरी मंडवी नदी के किनारे पर है। इसलिए आप प्रकृति के थोड़ा और करीब आ जाते हैं। सेंचुरी तक फेरी से आया जा सकता है। ये यात्रा भी आपको कभी नहीं भूलेगी क्योंकि नदी के बीच से होते हुए सेंचुरी की ओर जाना बिलकुल अनोखा अनुभव होगा। यहां आपको पक्षियों के साथ पेड़ों के भी अनोखे रूप देखने का मौका मिलेगा।

चिल्का लेक सेंचुरी, ओडिसा-

Odisha bird sanctuary

चिल्का लेक एशिया की सबसे बड़ी नमक के पानी वाली झील है। यहां कई सारे आईलैंड हैं जैसे हनीमून और ब्रेकफास्ट आईलैंड। ये एक पियर शेप लेक है। इन सबके साथ इस झील से लगी हुई ही चिल्का बर्ड सेंचुरी भी है। यहां पर आपको विदेशी और इंडियन दोनों ही तरह की बर्ड देखने का मौका मिलेगा।

ट्रेवलिंग संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही ट्रेवलिंग से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

नेल आर्ट की सुंदरता रहेगी मेनटेन,जब आप रखेंगी इन बातों का ध्यान