मन की शांति के लिए दिल्ली के आसपास इन 3 जगहों पर जाएं: Places in Delhi
Places in Delhi

Places in Delhi: आजकल हम इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि हमारा प्लान तो बनता है कहीं बाहर जाकर घूमने का पर हमे बाहर जाने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। कोई अपनी नौकरी के चक्कर में नहीं जा पाता है तो कोई अपने बिजनेस के चक्कर में बाहर घूमने नहीं जा पाता है। पर अगर हमें काम में ध्यान लगाना है तो कुछ घंटों के लिए ही पर बाहर घूमने जाना चाहिए जिससे हमारा दिमाग शांत हो जाएगा और हम वापस आकर अपने काम को और ज्यादा लगन और मेहनत के साथ कर पाएंगे।

आज हम आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसी जगहों (Best Place to visit near Delhi) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर आप बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं और यहां पहुंचकर आपके मन को बेहद शांति मिलेगी, आप चाहें तो इन जगहों पर अपने परिवार को भी साथ ला सकते हैं। इन जगहों की खास बात ये है कि अगर आपके पास केवल एक ही दिन है तो भी आप इन जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं। तो आइये आज हम आपको नीचे इस आर्टिकल में दिल्ली के आसपास कुछ ऐसी जगहों (Best Place to visit near Delhi) के बारे में बताएंगे जहां आप मन की शांति के लिए जा सकते हैं

1)ओखला बर्ड सेंचुरी घूमें एक बार

दिल्ली शहर की भागदौड़ में एक ऐसी जगह भी है जहां आपको शांति मिल सकती है, जहाँ पर आप पक्षियों की चहचाहट आसानी से सुन सकते हैं, और यहां पर पहुँच कर आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप दिल्ली (Best Place to visit near Delhi) में है। ये जगह है दिल्ली के ओखला में जिसका नाम है “ओखला बर्ड सेंचुरी”, जहां अक्सर लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियां गुजारने आते हैं।

Places in Delhi
Okhala Bird Century

यमुना नदी के बैराज पर स्थित यह बर्ड सेंचुरी देखने में मनमोहक है, जहाँ पक्षियों की मधुर ध्वनि में आप खो जाना चाहेंगे। वहीं अगर आपको फोटोग्राफी का शौक़ है तो यहाँ ऐसे कई सारे मौके मिलेंगे जिन्हे आप तुरंत अपने कैमरे में कैद करना चाहेंगे।

2)झील देखने का हो शौक तो यहां जाएं

अगर आप दिल्ली के आसपास (Best Place to visit near Delhi) किसी ऐसे इलाके में जाना चाहते हैं जहां पर आपको पानी के गिरने की आवाज सुनाई दे। या फिर जब पानी बहता है तो पत्थरों से टकराकर जो आवाज आती है अगर उसे सुनने का मन हो तो आप दिल्ली शहर से आधे घंटे की दूरी पर बसे मनेसर स्थित दमदमा झील की तरफ घूमने जा सकते हैं।

delhi places
मन की शांति के लिए दिल्ली के आसपास इन 3 जगहों पर जाएं: Places in Delhi 5

यहां के झील आपके मन को मोहित कर देंगे जिससे आपको समय का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगेगा। वहीं चारों तरफ हरियाली के बीच आपको कुछ ऐसे पक्षी भी उड़ते नजर आएँगे जो आज से पहले आपने कभी नहीं देखे होंगे। दरअसल, ये प्रवासी पक्षी होते हैं जो मीलों की दूरी तय करके भारत कुछ समय के लिए आते हैं। दमदमा झील में आपका अगर मन हो तो नौका विहार भी कर सकते हैं, नौका विहार करते वक़्त आपको प्राकृतिक खूबसूरती के दृश्य देखने को मिलेंगे जिससे आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे।

3)इतिहास के पन्ने यहां जाकर पलटें

अगर आपको भारत की पुरानी विरासतों के बारे में जानकारी रखने का शौक है या फिर आपको ऐसी जगहों (Best Place to visit near Delhi) पर जाना पसंद है तो आप नेशनल रेल म्यूजियम जा सकते हैं। आपको बता दें कि नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी में स्थित है, जहां आप बड़ी आसानी से दिल्ली मेट्रो या फिर कैब की सहायता से पहुँच सकते हैं।

Rail Museum in Delhi
Rail Museum

यहां आपको भारत की प्राचीन रेलगाड़ियां देखने का मौका मिलेगा, जिनमें से कुछ टॉय ट्रेन भी होती हैं। इस म्यूजियम में आपको कई ऐसी ट्रेनें भी देखने को मिलेंगी जिनके बारे में आपने अक्सर कई किस्से सुने होंगे, जैसे काकोरी कांड के दौरान लूटी गई ट्रेन अब इस म्यूजियम की शोभा बढ़ाती है। आप यहां के शाही रेलों की सैर भी कर सकते हैं, जिन पर पहले राजा महाराज बैठकर एक जगह से दूसरी जगह जाते थे, हालाँकि इसके लिए आपको पहले से ही टिकट बुक करना होगा।

अगर आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें यह जगह बेहद पसंद आएगी और वो आपसे बार बार यहां आने की जिद करेंगे।

Leave a comment