Panvel Places: पनवेल महाराष्ट्र का एक बहुत पॉपुलर हिल स्टेशन हैं और साथ ही यहां के सुहाने मौसम की वजह से यह एक बहुत अच्छी हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां सूरज दादा हमेशा मेहरबान रहते हैं और गर्मी में भी तापमान ठंडा रहता जिससे आने वाले सभी पर्यटक वर्ष भर ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा ले सकते हैं। पनवेल मुम्बई से केवल 35 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। कुछ ही घंटों की ड्राइव करके आप यहां की ब्यूटी को एन्जॉय कर सकती हैं। ये हैं पनवेल की कुछ ब्रीथ-टेकिंग डेस्टिनेशन जिनके बारे में आपने अब तक नहीं सुना होगा-
प्रबलगढ़ फोर्ट
यह पनवेल का सबसे थ्रिलिंग डेस्टिनेशन है जिन लोगों को ट्रेकिंग करना पसंद है उनके लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह फोर्ट एक प्लैट्यू पर मौजूद है जिसके चारों ओर घना जंगल है।अगर आप नेचर लवर हैं तो आप इस फॉरेस्ट से होकर फ़ोर्ट तक का रास्ता तय कर सकते हैं जिसमें आपको अनेक जंगली जानवर और रंग-बिरंगी चिड़िया देखने को मिलती हैं। आप इस ट्रेकिंग को फेमिली और फ्रैंड्स के साथ एन्जॉय कर सकती है। इस फोर्ट को अच्छे से समझने के लिए एक गाइड हायर कर सकते हैं।
श्री बल्लेश्वर पाली गणपति मंदिर
इस मंदिर का नाम अपने भक्त बल्लेश्वर के नाम पर पड़ा है। यह भगवान गणेश के आठ मुख्य अष्टविनायक मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सारसगढ़ फोर्ट और अम्बा नदी के बीच पाली गांव में स्तिथ है। मंदिर में लगी गणेश जी की मूर्ती की दोनों आंखों में हीरे लगे हैं। मूर्ती के पीछे चांदी का परत लगी है जहां रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश का पंखा झल रही हैं।
अदेय वॉटरफॉल
यह एक ऐसी जगह है जाकर जहां आपको शहर की दौड़ती भागती ज़िन्दगी से दूर एक़दम शांति और सुकून मिलता है। झरने से गिरते पानी की आवाज़ आपके मन को आनंदित कर देती है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिता सकते हैं।यहां का माहौल आपके और आपके पार्टनर के बीच और नजदीकियां बढ़ा देता है।
कलवंतिन दुर्ग
इस किले में जाना एक बेहतरीन अनुभव है।अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो यह आपके लिए एक बेस्ट प्लेस है जिसमें जाते वक़्त आपको अनेक दिल धड़काने वाले नज़ारे देखने को मिलते हैं। यहां पहुंचकर आपको दूर-दूर तक खुला आसमान नज़र आता है और लगता है कि आप एकदम आसमां को छूने जा रहे हैं। वेस्टर्न घाट पर 2300 फ़ीट की ऊंचाई पर बना है यह कलवंतिन दुर्ग।
करनाला बर्ड सेंचुरी
यह बर्ड सेंचुरी मुंबई-गोवा हाईवे से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस सेंचुरी में आप अनेक प्रकार के जानवर और रंग-बिरंगी चिड़ियों को देख सकते हैं। बर्ड लवर्स के लिए यह सेंचुरी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।
