आज की दौड़ती-भागती रफ्तार भरी जिंदगी में दो पल सुकून के ढूंढना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि जहां देखो वहां भीड़ है आप चाहकर भी शोर में शांति नहीं ढूढ सकते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ऐसी कोई जगह ही नहीं बनी जहां आप फुर्सत के पल न बीता सकें। भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीच हैं, जहां का शांत वातावरण आपका मूड चेंज कर देगा। यहां आपको ऐसी ही 5 जगहाों के बारे में बता रहे हैं जहां के बीचेस के विदेशी भी दीवाने हैं।

गुजरात
गुजरात के बीचेस अपने सफेद रेत और नीले समुद्र के पानी के लिए प्रसिद्ध हैं। गुजरात के अहमदपुर मंडई, चोरवाड़, गोपानाथ, मधपुर, दीव बीच सबसे सुंदर और बीचेस में से एक हैं। यहां की सफेद रेत और पानी दोनों वॉटर स्पॉट और स्वीमिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं दमन और दीव के बीचेस में सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। यहाँ का शांत वातावरण प्रेमियों को खींच लाता है।
कब जाएँ :-
यहां की जलवायु सालभर पर्यटकों को आकर्षित करती है लेकिन यहाँ आने का बेस्ट मौसम अक्टूम्बर से मई तक का है।

केरल
इसमें कोई शक नहीं है कि बीचेस के मामले में ये जगह भारत के कुछ चुनिंदा और शानदार जगहों में से एक है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई लक्जरी बीचेस भी देखने को मिलेंगे जिनमें से कोवलम बीच, पोवकर, वर्कला और लाइट हाउस बीच अपने अनोखी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए चर्चित है। बीचेस के साथ ही खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए यहां बेहतरीन सीफूड भी मिलता है। हनीमून के लिए भी यहां के बीचेस एक दम परफेक्ट हैं जहां कप्लस को प्रकृति को और करीब से देखने का अनुभव मिलता है। आपको बता दें कि केरला अपने बैकवॉटर (नदी का वो भाग जिसमें लहरें नहीं पहुँच पाती हैं) के लिए भी जाना जाता है।
कब जाएँ :-
केरल के बीचेस घूमने करने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के दौरान होता है। इस समय मौसम खुला और साफ होता है।

अंडमान-निकोबार
बंगाल की खाड़ी में स्थित और अंडमान सागर की जल सीमा से सटे अंडमान निकोबार द्वीप समूह 572 खूबसूरत द्वीपों, टापुओं और पन्ने व मूंगे की चट्टानों का एक वृहत समूह है। समुद्र में बनी सुंदर द्वीपों की यह लड़ी जितनी शांत है, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से उतनी ही समृद्ध भी। अपने किनारों पर पाम वृक्षों के साथ यहां का संगमरमरी सफेद तट ऐसा लगता है मानों स्वर्ग का कोई राज्य हो। ताजे नारियल के पानी से गले को तर कर आप यहां समुद्र की तरंगों में डॉल्फिन मछलियों के बीच तैरने का मजा ले सकते हैं। यहां का अंडामंस बीच एक सबसे खूबसूरत समुद्री समुद्र तटों में से एक है, जहां लोग स्वीमिंग और सन बाथ का भरपूर मजा लेते हैं।
कब जाएँ :-
अंडमान और निकोबार द्वीप जाते समय अकसर ये सलाह दी जाती है कि आप दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्व मानसून (नवंबर से दिसंबर) में यात्रा न करें। आपके लिए यात्रा का सही समय अक्टूबर और अप्रैल का महीना रहेगा।

लक्षद्वीप
भारत में बीचेस के लिए लक्षद्वीप लोगों की पहली पसंद है। यहां का बंगारम बीच,कल्पनी द्वीप, कवाराट्टी बीच, कदमेट बीच पर वॉटर स्पोर्ट और नेचर का मजा दोनों ही ले सकते हैं। यहां पर अगत्ती बीच प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत है। ये नारियल और ताड़ के पेड़ों से ढ़के हुए हैं। पयर्टकों को सफेद संगमरमर से चमकते रेतीले मैदान पर पैदल चलने में बड़ा आनंद आता है।
कब जाएँ :-
लक्षद्वीप की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई तक है क्योंकि उसके बाद से सितंबर तक बारिश होती है। वैसे तो यहां सभी रिसॉर्ट पूरे साल खुले रहते हैं, लेकिन मानसून के दौरान जहाज तक पहुंचने में मुश्किल होती है।

तलिमनाडू
तमिलनाडु अपने ब्लू सी बीचेस और सुनहरे आसमान के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां के कुछ बेहतरीन बीचेस में मरीना बीच, कन्याकुमारी बीच, महाबलिपुरम समुद्र तट, पांडिचेरी में समुद्र तट और रामेश्वरम समुद्र तट हैं। मरीना बीच की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है।, कोवेलोंग बीच भीड़-भाड़ वाले शहर की हलचल से बहुत दूर एकांत जगह है। अगर आप नीचे बीच देखना चाहते हैं तो तमिलनाडू जा सकते हैं।
कब जाएँ :-
तमिलनाडु घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर और जनवरी से मार्च महीने के दौरान होता है।
