The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
आइए आपको बताते हैं दिल्ली और उसके आस -पास की कुछ ऐसी जगहें जो मन को बहलाने के साथ -साथ आपके बजट के अनुरूप भी हैं। इसके अलावा बच्चे भी इन जगहों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
नैनी लेक
नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप भरपूर मज़ा उठा सकते हैं। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच तक है।
ओखला बर्ड सैंक्चुअरी
यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है। यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।
सुल्तानपुर नेशनल पार्क
दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
सिलिसढ़ झील
आप राजस्थान के अलवर स्थित सिलिसढ़ झील जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच यहां आना आपको बहुत ही अनूठा अहसास देगा।