हरियाणा भी है घूमने के लिए बेहद खास, जानिए कहां-कहां घूमें: Tourist Places in Haryana
Tourist Places in Haryana

हरियाणा में कहां कहां घूमें

गर्मियों में अगर आप अपने बच्चों को कम बजट में घुमाना चाहते हैं, तो हरियाणेा के खूबसूरत जगहों पर विजिट कराएं। आइए जानते हैं हरियाणा के इन खास जगहों के बारे में-

Tourist Places in Haryana: गर्मियों में अगर आप घूमने का प्लान करना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल आपका जेब ढीला है, तो हरियाणा के कुछ खास प्लेस को विजिट कर सकते हैं। इन प्लेस की खूबसूरती को देखकर आप आकर्षित हो जाएंगे। यहां की जलवायु , सुंदर मंदिर और झील काफी ज्यादा खूबसूरत नज़र आते हैं। साथ ही अगर आप एडवेंचर्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां पर गर्मियों में रॉक क्लाइम्बिंग, हाइकिंग, बोटिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं हरियाणा की कुछ खूबसूरत टूरिस्ट पॉइंट्स:

धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र

Tourist Places in Haryana
Kurukshetra

अगर आप अपने बच्चों को धार्मिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो हरियाणा के धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र के दर्शन कराएं। यह क्षेत्र महाभारत के केंद्र-बिंदुओं में से एक है। इस बहुत ही पवित्र स्थलों में से एक मावा जाता है। कुरुक्षेत्र के धर्मस्थल, कुंड, पवित्र मंदिर देखने लायक हैं। यहां आप अपने बच्चों को ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र, भद्रकाली मंदिर, श्री कृष्ण संग्रहालय, भगवद्गीता का ज्योतिसर जन्मस्थान जैसे जगहों के दर्शल करा सकते हैं।

पंचकुला में है कई खूबसूरत जगह

Panchkula
Panchkula

शिमला के रास्तों में पहाड़ियों के बीच स्थित पंचकुला काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है। यह हरियाणा के सबसे प्लान्ड कस्बों में से एक है। पंचकुला में सेक्टर 5 में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप अपने बच्चों के साथ घूम सकते हैं। हिमाचल प्रदेशों के हील स्टेशन पर जाने वाले लोग एक बार पंचकुला हरियाणा में जरूर विजिट करते हैं। पंचकुला में आप अपने बच्चों के साथ कालका, पिंजौर, कैक्टस गार्डन, गुरुद्वारा नाडा साहिब, माता मनसा देवी मंडी जैसे जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

फरीदाबाद है घूमने के लिए खास

Faridabad
Faridabad

फरीदाबाद NCR का ही एक हिस्सा है। हरियाणा राज्य में यह सबसे प्रसिद्ध क्षेत्रों में से एक है। यह हरियाणा का सबसे बड़ा और औद्योगिक क्षेत्र हैं। अगर आप दिल्ली और नोएडा में रहते हैं, तो आप अपने बच्चों के साथ सूरजकुंड, बडखल झील, मोर झील, धौज झील, राजा नाहर सिंह पैलेस, अरावली गोल्फ कोर्स जैसे जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

पानीपत का है एतिहासिक महत्व

Panipat
Panipat

हरियाणा में पानीपत भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगहों में से एक है। पानीपत का एतिहासिक दृष्टि से काफी महत्व है। यह पांडव भाइयों द्वारा स्थापित 5 शहरों में से एक है। पानीपत में आप अपने बच्चों को पुराना किला, सालार गुंज गेट, काबुली शाह मस्जिद देवी मंदिर, इब्राहिम लोधी की कब्र, काला अम्ब ट्री साइट जैसे जगहों के दर्शन करा सकते हैं।

बच्चों को घुमाएं दमदमा झील

अगर आप झील प्रेमी हैं, तो अपने बच्चों को दमदमा झील घुमा सकते हैं। यह दिल्ली से करीब 64 किमी दूर स्थित है। दमदमा झील गुड़गांव में स्थित है। यह हरियाणा के शांत जगहों में से एक है। गर्मियों में आप अपने बच्चों को घूमा सकते हैं।

गर्मियों में अगर आप अपने बच्चों को कम बजट में घुमाना चाहते हैं, तो हरियाणा के कुछ खास जगहों को विजिट करें। इन जगहों पर घूमने से आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी। साथ ही आप खूबसूरत जगहों पर घूमने का आनंद भी ले सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment