धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर अपनी ख़ूबसूरती की वजह से वर्ल्ड फेमस है। नेचर को करीब से देखने के लिए कश्मीर की वादियों से बढकर कोई और जगह हो ही नही सकती है। अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं, तो इस बार ट्यूलिप गार्डन की सैर करना न भूलें क्योकि 15 अप्रैल तक चलने वाले इस ट्यूलिप फेस्टिवल में रंग बिरंगे कई किस्मों के ट्यूलिपस देखे जा सकते हैं। ट्यूलिप गार्डन में खिलने वाले नीले, सफेद, पीले, लाल, गुलाबी, ऑरेंज कलर्स के ट्यूलिप फ्लावर्स आपको मोहित कर लेंगे।
इस बार ट्यूलिप फेस्टिवल बना कुछ ज्यादा स्पेशल
इस साल का ट्यूलिप फेस्टिवल अन्य ट्यूलिप फेस्टिवल की तुलना में अधिक मनमोहक है। शुरुआत से ही, इस गार्डन में फूलों की कई प्रजातियां और फव्वारे देखे जा सकते हैं। जगह-जगह पर लगे हरे रंग के फूल जैसे हयकेंथ, नार्सीसस, डैफ़ोडिल्स और डेकोरेटिव प्लांट्स की कई किस्में लगाई गई हैं। परंपरागत कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेने के लिए जगह-जगह पर छोटे-छोटे स्टाल भी लगाए गए हैं।
विश्व-प्रसिद्ध इस गार्डन में फूलों की कुछ खास प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ कई तरह के रंगों के कुछ दुर्लभ किस्मों के फूलों को भी देख सकते हैं। यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं-
- स्टैन्डर्ड ट्यूलिप: यह ट्यूलिप की सबसे साधारण किस्म है, जो आपको यहाँ प्राप्त हो सकती है।
- डबल ब्लूम: स्टैन्डर्ड ट्यूलिप के विपरीत, डबल ब्लूम ट्यूलिप में पंखुड़ियों की कई परतें होती हैं।
- पैरेट ट्यूलिप: पैरेट ट्यूलिप कई रंगो के होते हैं और यह तोते के पंख की तरह होते हैं। इस किस्म के ट्यूलिप में कई रंगों की पंखुड़ियाँ होती है।
- सिंगल लेट ट्यूलिप: इस किस्म के ट्यूलिप कप जैसी शेप के होते हैं। ये कई प्रकार के खूबसूरत रंगों वाले होते हैं।
- ट्राइअम्फ: डबल शेडेड ये ट्यूलिप अत्यंत ही सुंदर होते हैं।
- डबल शेडेड स्टैंडर्ड ट्यूलिप: यह फूल स्टैन्डर्ड ट्यूलिप की तरह ही होता है, इनकी पंखुड़ियों में कई तरह के रंगों की भिन्नता दिखाई देती है।
- रेम्ब्रान्ड्ट: यह बहुत हल्के रंग के होने के साथ-साथ आमतौर पर काफी लंबे होते हैं।
- फॉस्टेरियाना ट्यूलिप: इनमें बहुत सुंदर कलियाँ होती हैं और यह और तरह के ट्यूलिप से काफी अलग होते हैं।
- लिली फ्लावरिंग ट्यूलिप: यह आमतौर पर लंबे होते हैं। इनकी पंखुड़ियां नुकीली होती हैं। ये ट्यूलिप विशिष्ट आकृति वाले होते हैं।
