क्या है फर्क ब्रज़ीलियन और बिकनी वैक्स में?
कभी कभी हम प्यूबिक एरिया की हेयर ग्रोथ को ले कर काफी परेशान हो जाते हैं , और वैक्स से पहले अपनी हेयर ग्रोथ को ट्रिम कर लेते हैं । यही सबसे बड़ी गलती है । इसकी वजह से छोटे बालों में वैक्स अच्छे से नहीं हो पाती है । छोटे छोटे बालों को वैक्स से निकालने में काफी परेशानी रहती है ।
Brazilian Wax: शाइनी और स्मूद स्किन तो सभी को पसंद होती है। अगर आप अपने पर्सनल हाइजीन का ख़ास ख्याल रखती हैं, तो आपको ब्रज़ीलियन वैक्स जरूर करवानी चाहिए. कई बार ब्रज़ीलियन वैक्स को बिकनी वैक्स से कंपेयर किया जाता है, पर असल में बिकनी वैक्स और ब्रज़ीलियन वैक्स में काफी फर्क है। ब्राजीलियन वैक्स आजकल काफी पॉपुलर हो गयी है। प्यूबिक एरिया को क्लीन रखने में ये काफी हेल्प करती है। ये वैक्स इंटिमेट एरिया पर की जाती है , इस वजह से ये थोड़ी पेनफुल भी हो सकती है। जिस तरह हम बॉडी के दूसरे पार्ट्स को क्लीन रखते हैं , ठीक उसी तरह जरुरी है की इंटिमेट एरिया का भी अच्छे से ख्याल रखा जाए।
क्या है ब्रज़ीलियन वैक्स
ब्रज़ीलियन वैक्स यानी की कम्पलीट वैक्स । इसमें पूरी तरह से प्यूबिक हेयर रिमूव किये जाते हैं। ये उन लोगो के लिए अच्छा ऑप्शन है जो पूरी तरह से क्लीन रहना चाहते हैं। इसमें बिकनी लाइन भी शामिल होता है।
इस तरह करता है काम
ब्राज़ीलियन वैक्स आपके प्यूबिक एरिया के पूरे हेयर रिमूव करता है। ये थोड़ा सा सेंसिटिव प्रोसेस होता है। पहले आपका ब्यूटी प्रोवाइडर हाइजीन बनाये रखने के लिए आपके प्यूबिक एरिया को वाइप और सैनिटाइज़ करती है। उसके बाद माइल्ड क्लींजिंग लोशन अप्लाई किया जाता है। वैक्स अप्लाई करने से पहले स्किन की सेफ्टी के लिए आपकी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए जेल या आयल अप्लाई किया जाता है। इस जेल की हेल्प से वैक्स स्किन पर न चिपक कर सिर्फ प्यूबिक हेयर पर ही चिपकती है, जिसकी वजह से हेयर रिमूवल अच्छी तरह हो पाता है और स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।

वैक्स अप्लाई करने से पहले आपकी ब्यूटी प्रोवाइडर अपने हिसाब से आपकी ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए सेक्शन करती है। प्यूबिक एरिया को हल्का स्ट्रेच कर के स्किन को तना हुआ रखना होता है ताकि वैक्स आसानी से पील ऑफ हो जाए। ठीक तरह से वैक्स अप्लाई करने और अच्छी तरह पील ऑफ करने से आपके प्यूबिक हेयर अच्छी तरह रुट से निकल आते हैं । सुन ने में भले ही ये आसान लगे पर इस काम में आप किसी भरोसेमंद ब्यूटी एक्सपर्ट को ही चुनें ताकि आपका ये एक्सपीरियंस अच्छा रहे। वैक्स पील ऑफ एक क्विक स्टेप है। वैक्स सूखने से पहले ही इसे रिमूव कर देना होता है, जिस से प्यूबिक हेयर पूरी तरह से रिमूव हो जाएं। हेयर रिमूवल हो जाने के बाद किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए सूथिंग जेल या किसी माइल्ड मॉइस्चराइजर अप्लाई करना बहुत जरुरी है।
ब्राज़ीलियन वैक्स का असर

- ब्राज़ीलियन वैक्स के बाद बालों की ग्रोथ काफी समय बाद होती है ।
- ये आपके प्यूबिक एरिया की डेड स्किन को भी पूरी तरह से रिमूव कर देती है ।
- ब्राज़ीलियन वैक्स से हेयर फोलिकिल्स रिमूव हो जाते हैं, जिसकी वजह से प्यूबिक हेयर पतले हो जाते हैं।
- इस वैक्स से स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है तो आपको रैशेस की प्रॉब्लम बिलकुल नहीं होती है ।
ब्राज़ीलियन वैक्स के नुकसान

- प्यूबिक हेयर वैक्स करवाने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है । वैक्सिंग के समय बैक्टीरिया वजाइना तक आसानी से पहुंच सकते हैं । जिसकी वजह से सीवियर इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है ।
- प्यूबिक हेयर रिमूव करने से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों का खतरा रहता है । प्यूबिक एरिया की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, जिसकी वजह से कभी कभी स्किन पर लाल- लाल दाने उभर आते हैं, जो काफी परेशान करते हैं ।
- प्यूबिक हेयर वैक्स की वजह से आपको पीरियड्स में दर्द ज़्यादा हो सकता है, इसलिए पीरियड्स के दो हफ्ते बाद ही वैक्स करवाएं ।
- प्यूबिक एरिया की स्किन काफी सेंसिटिव होने की वजह से अगर आप वैक्स के बाद ठीक से अपना ध्यान नहीं रखते हैं तो रैशेस और रेडनेस होने का डर बना रहता है ।
अगर आपको पहले से किसी तरह की एलर्जी रही है तो काफी चांसेस हैं की इस वैक्स के बाद ये एलर्जी ट्रिगर करे । इस से बचने के लिए आपको आफ्टर वैक्स अपना काफी ख्याल रखना चाहिए ।
ब्राज़ीलियन वैक्स किसे करवानी चाहिए?

- अगर आप पूरी तरह क्लीन रहना पसंद करती हैं तो ये वैक्सिंग आपके लिए बेस्ट है ।
- प्यूबिक एरिया की हेयर ग्रोथ कम करने के लिए भी ब्राज़ीलियन वैक्स करवाई जाती है ।
- इस वैक्स के बाद प्यूबिक एरिया के हेयर्स पतले हो जाते हैं, इस वजह से भी बहुत सी फीमेल इसे पसंद करती हैं ।
- प्री ब्राइडल पैकेज में ब्रज़ीलियन वैक्स काफी पॉपुलर हो गयी है । शादी के समय बहुत सी फीमेल्स ब्रज़ीलियन वैक्स करवाना पसंद करती हैं ।
इन बातों का रखें ख्याल
वैक्सिंग से पहले स्किन को अच्छे से एक्सफ्लोइट करें । इस से हेयर रिमूवल में मदद मिलती है ।
कभी कभी हम प्यूबिक एरिया की हेयर ग्रोथ को ले कर काफी परेशान हो जाते हैं और वैक्स से पहले अपनी हेयर ग्रोथ को ट्रिम कर लेते हैं । यही सबसे बड़ी गलती है। इसकी वजह से छोटे बालों में वैक्स अच्छे से नहीं हो पाती है । छोटे छोटे बालों को वैक्स से निकालने में काफी परेशानी रहती है ।
वैक्स टाइप को अच्छे से समझ लें , अक्सर हम बिकनी वैक्स से ब्रज़ीलियन वैक्स को कंपेयर करते हैं हमें बिकनी वैक्स और ब्रज़ीलियन वैक्स के बीच का अंतर पता होना चाहिए।
वैक्स के लिए जाते वक़्त कोशिश करें कि आप कॉटन के लूज़ कपडे पहनें, जिससे आपकी स्किन रेडनेस और जलन से बची रहेगी।

वैक्सिंग के बाद नार्मल पानी से नहाएं, गर्म पानी का इस्तेमाल बिलकुल न करें ।
वैक्स के बाद स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है और हेयर ग्रोथ 3 से 4 हफ्ते बाद आना शुरू हो जाती है। ऐसे में प्यूबिक एरिया को हेयर फ्री बनाये रखने के लिए बहुत सी महिलाएं रेजर का इस्तेमाल करने लगती हैं जो काफी पेनफुल हो सकता है।
वैक्सिंग के बाद स्किन के पोर्स ओपन हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की तेज़ खुशबू वाली चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे लोशन और जेल।
लम्बे समय तक आपको स्विमिंग करने से बचना चाहिए। स्किन क्लोरीन के कांटेक्ट में आने से इन्फेक्शन और इचिंग का डर बना रहता है।
ब्राज़ीलियन वैक्स कैसे अलग है दूसरी वैक्स से?
अक्सर बिकनी वैक्स और ब्रज़ीलियन वैक्स को एक दूसरे से कंपेयर किया जाता है । पर शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे की ये दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। बिकनी वैक्स में सिर्फ पैंटी ब्रीफिंग होती है। इसमें केवल वही बाल हटते हैं, जो पैंटी लाइन और ब्रीफ से बाहर दिखाई देते हैं।

बिकिनी वैक्स में बिकनी एरिया, थाई के साइड्स, पैंटी लाइन और बेली बटन तक के बाल वैक्स किये जाते हैं। जबकि ब्रज़ीलियन वैक्स में प्यूबिक एरिया के हेयर पूरी तरह से रिमूव किये जाते हैं, यानी की कम्पलीट प्यूबिक हेयर रिमूवल। बिकनी वैक्स एक बेसिक पैंटी लाइन क्लीनअप है, जबकि ब्राज़ीलियन वैक्स कम्पलीट प्यूबिक हेयर रिमूवल देता है।
