अपने न्यू बॉर्न बेबी के स्वागत के लिए घर सजाने से कहीं ज्यादा जरुरी है ये 5 ख़ास बातें: New Born Baby Care Tips
New Born Baby Care Tips

नई बोर्न बेबी के स्वागत के साथ रखें कुछ ख़ास बातों का ध्यान

हर माता पिता के मन में अपने आने वाले बच्चे के लिए अपार प्रेम होता है। वही दूसरी तरफ उन्हें कई बातों का डर भी सताता है।

New Born Baby Care Tips: कोई भी कपल जब पहली बार माता पिता बनने वाले होते हैं। उनके मन में अपने आने वाले बच्चे के लिए ना जाने कितने ही प्लान होते हैं। बच्चे के लिए कपडे, खिलौने, झूला आदि। हर माता पिता के मन में अपने आने वाले बच्चे के लिए अपार प्रेम होता है। वही दूसरी तरफ उन्हें कई बातों का डर भी सताता है। ना जाने वो अपने बच्चे का ख्याल रख पाएंगे या नहीं। अच्छे माता पिता बन पाएंगे या नहीं। इसके साथ ही वो ये भी सोचते हैं की बच्चा जब पहली बार अपने घर जाएगा तब उसका स्वागत कैसा होना चाहिए। उसके बड़े होने पर वो दिखाएंगे की उन्होंने उसका स्वागत कैसे किया था। ये अच्छी सोच है ,लेकिन इसके साथ साथ आपको कुछ और बहुत ख़ास बातों का ख्याल रखना होगा। माता पिता से ज्यादा इन बातों का ख्याल कोई और नहीं रख पायेगा।

आइये जानते हैं क्या हैं क्या है वो चीजें।

New Born Baby Care Tips
No entry is must

घर पर मां और बेबी के आते ही लोग उनसे मिलने आने लगते हैं। सबके मन में छोटे से बच्चे को देख लेने की उत्सुकता होती है। लेकिन लोग ये भूल जाते हैं की बच्चे के जन्म के बाद मां को कितने कष्टों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बच्चे के और मां को थोड़ा आराम करने दें और घर पर आने जाने वाले लोगों से आप मिल कर उन्हें विदा करें। थोड़ी सख्ती बरतें।

Cleanliness
Cleanliness is important

बच्चे के आने से पहले ही इस बात का ख्याल रखें की जिस बिस्तर पर बच्चे को सुलाया जाएगा वो साफ़ है या नहीं। बेशक कोई नयी चादर बिछाने की जरुरत नहीं है। घर पर पहले से राखी किसी भी सूती चादर मको साफ तरह से धो कर अच्छी तरह धुप में सुखा कर उसे बिछाएं। बच्चे के बिस्तर पर मां के सिवा किसी को आने की इजाजत न हों इसका ख़ास ख्याल रखें। परिवार के बाकी सदस्य अलग से कुर्सी ले कर बैठें।

Comfort
Comfort will come first

पैदा हुआ बच्चे के लिए किसी भी तरह के फैंसी तकिये या घर के किसी भी सदस्य द्वारा सुझाये गए राय के तकिये का इस्तेमाल बिलकुल न करें। बच्चे को किसी तरह के तकिये की जरुरत नहीं है। वो बिना तकिये के ही आराम महसूस करता है। उसके नाजुक शरीर के लिए अलग से कुछ भी इस्तेमाल ना करें। बच्चे को तकिया लगाने से उसे सांस लेने में परेशानी हों सकती है।

No strong smell please
No strong smell please

घर पर शांत वातावरण बनाएं रखें ताकि जच्चा बच्चा दोनों आराम कर पाएं। मां को नींद पूरी करने की बहुत जरुरत होती है। उसका शरीर इस समय  काफी कमज़ोर होता है ऐसे में आराम मिलने पर वो जल्दी ही अच्छा महसूस करने लगती है। किसी भी तरह की खुश्बू का इस्तेमाल न करें इस बच्चे को इन्फेक्शन हों सकता है।

Sunlight is must
Sunlight is must

बच्चे और मां को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी आती हो। नवजात शिशु को जन्म के समय हल्का पीलिया होता ही है। इसका सबसे अच्छा इलाज है सुबह की गुनगुनी धूप। कमरे में सूरज की रौशनी आने पर बच्चे को सुबह सुबह सुबह धूप में रखें ताकि इस बीमारी से उसे जल्दी छुटकारा मिल जाए। सिर्फ सुबह सुअभ की धूप ही फायदेमंद होती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...