कोल्लम की ख़ास बात
कोल्लम केरल का एक ऐसा है पर्यटन स्थल है जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। राजधानी तिरुवनंतपुरम से 80 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह बहुत ही ख़ास है।
Kollam Trip Kerala: केरल हमारे देश का एक पर्यटक राज्य है। इस राज्य में घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग इस राज्य में अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए पहुंचते हैं। इस जगह के पर्यटन स्थलों के बारे में जानना पसंद करते हैं। कोल्लम केरल का एक ऐसा है पर्यटन स्थल है जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। राजधानी तिरुवनंतपुरम से 80 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह बहुत ही ख़ास है। इस जगह पर आने वाले पर्यटकों को एक लम्बी तटरेखा मिलती है। इस जगह पर आप बैकवाटर में घूमने का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस जगह के शांत और सकून भरे वातावरण में हर कोई रहना पसंद करता है।
पलारुवी जलप्रपात – Palaruvi Waterfalls

पलारुवी वॉटरफॉल कोल्लम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। स्थानीय भाषा में पलारुवी का अर्थ ‘दूध की धारा’ होता है। यह हमारे देश का 32 वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। इस जगह पर देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं और 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरते पानी को देखकर रोमांचित हो उठते हैं। इस जगह पर आपको लोग पिकनिक मानते दिख जायेंगे। इस जगह पर घूमने के लिए जून से जनवरी का समय अच्छा रहता है।
मय्यनाड – Mayyanad

कोल्लम की ही तरह मय्यनाड भी केरल राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। साथ ही यह एक तटीय शहर है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी आते हैं। इस जगह के शांत और सुखद मौसम को एंजोय करते हैं। इस जगह पर कई लोकप्रिय और ख़ूबसूरत मंदिर भी स्थित हैं जिसकी वजह से इस जगह की अपनी एक धार्मिक पहचान भी है। इस जगह पर ही परवूर झील स्थित है जो इस जगह को और भी ख़ास बना देती है।
जटायु अर्थ सेंटर – Jatayu Earth

जटायु नेचर पार्क केरल का एक बहुत ही सुंदर पर्यटक स्थल है। इस जगह पर विशाल जटायु पक्षी की एक प्रतिमा बनी हुई है। जिसे देखने के लिए देश भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर कई तरह की साहसिक और पर्यटक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इस जगह पर आकर आप यह पेंटबॉल, तीरंदाजी, लेजर टैग, बोल्डरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और एयर-राइफल शूटिंग जैसे खेलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
अष्टमुडी झील – Ashtamudi Lake

अष्टमुडी झील केरल की दूसरी सबसे बड़ी झील मानी जाती है। कोल्लम जिले में स्थित ये झील 16 किलोमीटर लम्बी है और कोल्लम शहर का 30% हिस्से को घेरती है। अष्टमुडी दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है जिसका आर्थ आठ शाखा है। मतलब यह कि इस झील की आठ शाखाएं हैं। यह सभी आठ शाखाएँ एक ही चैनल में परिवर्तित हो जाती हैं जो अरब सागर से मिलती है।
करुणागपल्ली – Karunagappally

कोल्लम जिले में स्थित करुणागपल्ली शहर को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको घूमने के लिए कई ख़ूबसूरत जगहें और ठहरने के लिए आरामदायक रिज़ॉर्ट मिलते हैं। इस जगह पर आपको अलुमकादावु नामक जगह मिलेगी जहां पर हाउसबोट की भी सुविधा है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में इस जगह की पहचान एक बौद्ध स्थल के रूप में थी।
