केरल के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

Travel 

निक्की मिश्रा

केरल की राजधानी तिरुवनंंतपुरम यानी त्रिवेन्द्रम में पद्मनाभस्वामी मंदिर स्थित है। यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां की वास्तुशिल्प काफी लोकप्रिय है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर 

केरल का यह पैलेस पारंपरिक केरल वास्तुकला को चिह्नित करता है। यह म्यूजियम 19वीं सदी में बना था, जिसमें प्राचीन आभूषण, पुरातत्वशेष और साज-सज्जा का एक विशाल संग्रह है।

कुथिराम पैलेस संग्रहालय

यह तिरुवनंतपुरम में स्थित है, जो काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थल में शामिल है। इस म्यूजियम में राज्य की कला और इतिहास का चित्रण किया गया है।

नेपियर म्यूजियम 

केरल में बीच पर जाने का मन है, तो आप कोवलम बीच जा सकते हैं। रात के समय यहां जाना रोमांचक हो सकता है। इसके चारों को ताड़ के पेड़ इसे काफी खूबसूरत बनाते हैं।

कोवलम बीच  

यह मंदिर हिंदू मंदिर है, जो देवी भद्रकाली को समर्पित है। इस मंदिर को मुख्य रूप से वार्षिक अट्टुकल पोंगाला उत्सव के लिए जाना जाता है। 

अट्टुकल भगवती मंदिर 

यह केरल में स्थित भारत का पहला मेहराब बांध है, जो केरल में पेरियार नदी के पार बनाया गया है। इसे कुरावती और कुरवन नामक दो पहाडों के बीच बनाया गया है। 

इडुक्की बांध  

हरी-भरी घाटियों का व्यू प्वाइंट देखना चाहते हैं, तो मुन्नार जाएं। यह जगह हाइकर्स, कैंपर्स और ट्रैकर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको बादलों के बीच में रहने जैसा अनुभव होगा।

मुन्नार  

यह केरल के कोल्लम जिले में स्थित है। पालरुवी जलप्रपात का शाब्दिक अर्थ ‘दूध की धारा’ होता है। यहां वॉटर फॉल 300 फीट की ऊंचीं चट्टानों से होकर गिरती है। 

पालरुवी जलप्रपात 

इतिहास प्रेमियों के बीच केरल का बेकल किला काफी प्रसिद्ध है। यह प्रकृति की गोद में स्थित किला है, जो काफी विशाल और प्रभावशाली किला है। यह एक खड़ी पहाड़ी पर है।

बेकल किला 

मीठे पानी का यह झील कई लोगों का पसंदीदा पर्यटक स्थल हो सकता है। यह पश्चिमी घाट से घिरी झील है। यह समुद्र तल से 770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित झील है।

पूकोड झील वायनाड 

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel