रोटी बनाते हुए नहीं करने चाहिए ये काम,जाने क्यों होता है इससे आर्थिक नुकसान: Roti Vastu Tips
Roti Vastu Tips

Roti Vastu Tips: अधिकतर घरों में देखा होगा या फिर हो सकता है कि आपके घर में भी ऐसा होगा कि सदस्यों के हिसाब से एक-एक रोटी गिनकर बनाई जाती है, जिससे की ज्यादा या फिर कम रोटी ना बनें। लेकिन वास्तु के हिसाब से रोटी गिनने या फिर गिन कर खिलाने की आदत काफी बुरी है क्योंकि इसका असर व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार पर बुरा पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में घर, वाहन, करियर से लेकर मकान में मौजूद हर एक चीज के लिए नियम बताए गए हैं। क्योंकि वास्तु के अनुसार, हर एक चीज का सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन में जरूर पड़ता है। वहीं रोटी की बात करें तो वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि गिनकर रोटी बनाने से ग्रहों पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही मां अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं जिसके कारण अन्न की कमी होने के साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है।

क्यों नहीं गिनना चाहिए रोटियां?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां कभी भी गिनकर नहीं बनानी चाहिए। क्योंकि इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। क्योंकि अनाज में अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में रोटी गिनकर बनाने से मां रुष्ट हो जाती हैं जिसके कारण धन हानि के साथ घर में खाने तक की कमी हो जाती है। साथ ही गेहूं को सूर्य का कारक माना गया है, रोटी को गिन कर बनाने से सूर्य कमज़ोर हो जाता है, जिसका असर आपके जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है

रोटी बेलते समय न करें ये गलतियां

Roti Vastu Tips
Don’t mistake during making roti

कई बार जल्दबाजी में रोटी बेलते समय चकले आवाज करने लगता है या फिर अगर चकला ठीक से न रखा तो भी रोटी बेलते समय आवाज करता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोटी बेलते समय चकले से आवाज आना अशुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर रोटी बेलते समय चकले से आवाज आती है तो यह धन हानि का संकेत है और इसकी वजह से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए रोटी बेलते समय ध्यान रखें कि भूलकर भी चकले से आवाज नहीं आनी चाहिए। यदि चकला थोड़ी आवाज करता है तो उसके नीचे कोई कपड़ा रखें ताकि चकले से आवाज न आए।

रोटी परोसते समय रहे सावधान

रोटियां परोसते समय भी आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ध्यान रखें कि कभी भी किसी की थाली में तीन रोटियां नहीं परोसनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि रोटी सर्व करते समय हमेशा किसी प्लेट का उपयोग करें। क्योंकि जल्दबाजी में कई बार लोग हाथ से रोटी सर्व कर देते हैं जो कि गलत है।

गाय और कुत्ते के लिए बनाएं रोटी

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोटी बनाते समय सबसे पहले गाय के लिए एक रोटी जरूर बनाएं। इस रोटी के ऊपर एक रोटी के बराबर लोई भी रखें और मीठे में गुड़, चीनी या फिर शहद लगाएं। इसके साथ ही अंत में एक रोटी बनाएं जो कुत्ते के लिए हो। रोजाना इस दिनचर्या को अपनाने से मां अन्नपूर्णा के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही कुत्ते के रोटी खिलाने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है।