diwali 2024
diwali 2024

Pushya Nakshatra 2023: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र का खास महत्व बताया गया है। 27 नक्षत्रों से पुष्य नक्षत्रों को बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव है। इस बार दिवाली से पहले ही पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। दिवाली से एक हफ्ते पहले यानी 4 और 5 नवंबर को यह खास संयोग बन रहा है।

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना, निवेश करना, बहुत लाभदायक साबित होता है। पुष्य योग में खरीदारी करने से जीवन में धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। खास बात यह है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में दिवाली से पहले बनने वाले पुष्य नक्षत्र योग में सोना चांदी, जमीन, भवन, प्रॉपर्टी आदि खरीदना बहुत फलदाई माना जाता है। पुष्य नक्षत्र 4 नवंबर 2023 शनिवार सुबह 7:57 से शुरू होकर पुष्य नक्षत्र 5 नवंबर रविवार सुबह 10:30 तक रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को जो पुष्य नक्षत्र का खास संयोग बना रहा है। वह कई अन्य योगों के भी युक्त है। 4 नवंबर 2023 को बुधादित्य योग, पराक्रमी योग, साध्य युग का खास संयोग बन रहा है। वही 5 नवंबर 2023, रविवार को पुष्य नक्षत्र बन रहा है, साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का खास संयोग बन रहा है। इन शुभ संयोग पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ अपने ईष्ट देव या भगवती की पूजा करने से घर में धन, समृद्धि और बरकत आती है। इसके अलावा आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि रवि पुष्य योग में कौन से उपाय करने चाहिए, तो चलिए जानते है।

Also read : क्या आप जानते हैं दिवाली से जुड़ी इन 3 खास परम्पराओं के बारे में: Diwali Rituals

पुष्य योग में व्यापार की शुरुआत करना होता है शुभ

Pushya Nakshtra 2023
Pushya Nakshtra 2023 Upay

5 नवंबर 2023 रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने के साथ-साथ कुछ उपाय करना भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इन उपायों को करने से कारोबार में खूब उन्नति मिलती है। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए पुष्य योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। इन उपायों को करने से व्यापार में खूब तरक्की होती है, चलिए जानते हैं उपाय के बारे में।

रवि पुष्य योग में करें यह उपाय

वैसे तो पुष्य नक्षत्र 4 और 5 नवंबर दोनों दिन रहेगा। लेकिन रवि पुष्य नक्षत्र 5 नवंबर यानि रविवार के दिन रहेगा। इस दिन साधना करना और तांत्रिक अनुष्ठान करना बहुत लाभ देगा। इसके अलावा पुष्य योग में मंत्र का जाप करना भी धन संबंधी चीजों में लाभ दिलाएगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र में धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें। साथ ही ‘ओम् श्रेये नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा ‘ओम या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण सनस्तिथं, नमःतस्ये नमः तस्ये नमो नमः’ मंत्र का जाप जरूर करें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...